फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six-year-old children are also getting fatty liver, many kidney fails

खतरे में मासूम : छह साल के बच्चों का भी हो रहा फैटी लिवर, कइयों के फेल हो जाते हैं गुर्दे

Mon, 01 Aug 2022 12:50 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 12:50 PM IST
सार

बदलती जीवन शैली हर किसी को प्रभावित करती है, यही कारण है कि अब अन्य व्यक्तियों के साथ-साथ अब बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में हर साल छह से 15 साल तक के 15 से 20 बच्चों के लिवर फेल होने के मामले सामने आ रहे हैं  जो चिंता का विषय है।

विज्ञापन
Six-year-old children are also getting fatty liver, many kidney fails
मोटापा - फोटो : Pixabay

विस्तार

अगर आपके बच्चों को भूख कम लगती है और उसका खेलने का मन नहीं करता। पेट दर्द से लेकर थकान होने की समस्या बताता है, तो इसको हल्के में न लें। बच्चे को लिवर की समस्या हो सकती है। इन दिनों फास्ट फूड का बच्चे जमकर सेवन कर रहे हैं। हाल ये है कि झांसी में छह साल के बच्चों को भी फैटी लिवर की समस्या हो रही है। जब ये बीमारी बढ़ जाती है तो कई बच्चों का लिवर फेल हो जाता है। मेडिकल कॉलेज में हर साल छह से 15 साल तक के 15 से 20 बच्चों के लिवर फेल हो जाते हैं।

विज्ञापन


बच्चों में फैटी लिवर के मामले 15 फीसदी बढ़े
इन दिनों जंक फूड बच्चों की पहली पसंद बन गया है। पौष्टिक भोजन की जगह बालक और किशोरों में पिज्जा, बर्गर से लेकर मैदा से बना फास्ट फूड खाने की आदत ज्यादा पड़ गई है। इनको बनाने में खूब तेल, मसाले का इस्तेमाल किया जाता है। लगातार जंक फूड खाने वाले बच्चों का वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया ने बताया कि पिछले पांच साल में छह से 15 साल के बच्चों में फैटी लिवर के मामले 15 फीसदी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


ओपीडी में आने वाले बच्चों की संख्या 15 प्रतिशत तक बढ़ गई
फैटी लिवर होने का मुख्य कारण मोटापा होता है। हर सौ में 25 से 30 बच्चे फैटी लिवर का शिकार होते हैं। इस बीमारी का शिकार हर सौ में एक से दो बच्चे को हेपेटाइटिस होने की आशंका रहती है। कोरोना काल में बच्चों में मोटापा की समस्या भी 30 फीसदी तक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अब तो छह साल के बच्चे भी फैटी लिवर की समस्या लेकर आने लगे हैं। पिछले पांच सालों में इस बीमारी के साथ ओपीडी में आने वाले बच्चों की संख्या 15 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सरसाइज शुरू करके फैटी लिवर की बीमारी हो सकती है ठीक
शुरूआत में बच्चों को ग्रेड वन या टू का फैटी लिवर होता है मगर ग्रेड तीन या चार तक पहुंचने पर लिवर में संक्रमण हो सकता है। बीमारी और बढ़ी तो लिवर काम करना बंद कर देता है। फिर बच्चे को पीलिया, शरीर में सूजन, सुस्ती से लेकर दौरे आने लगते हैं। हर साल कॉलेज में 15 से 20 बालक, किशोर लिवर फेल की समस्या लेकर आते हैं। डॉ. ओमशंकर के मुताबिक शुरूआती स्टेज में जंक फूड खाना बंद कर और एक्सरसाइज शुरू करके फैटी लिवर की बीमारी ठीक की जा सकती है। समस्या बढ़ने पर दवाएं शुरू की जाती हैं।

ब्लड फिल्टर से लेकर कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करता लिवर
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सपना गुप्ता ने बताया कि लिवर का काम ब्लड फिल्टर, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण, प्रोटीन बनाना आदि होता है। लिवर में दिक्कत आने से ये सब चीजें प्रभावित हो जाती हैं। इसलिए तला भुना व मसालेदार खाना, जंक फूड, अत्यधिक शुगर व नमक का सेवन करने से बचें।
क्या-क्या खाएं

  • - मौसमी फल
  • - हरी सब्जियां
  • - साबुत अनाज
  • - कम वसा वाले दुग्ध उत्पाद


ये हैं मामले
केस-1
उम्र छह साल और फैटी लिवर से परेशान

मसीहागंज निवासी छह साल के बच्चे का वजन 45 किलो हो गया। उसकी शारीरिक गतिविधियां कम हो गईं और सुस्त रहने लगा। लिवर में सूजन आने की वजह से उसको पेट में दर्द होना लगा। जांच कराई तो फैटी लिवर होने की जानकारी हुई। उसकी दवाएं शुरू होने के बाद राहत मिली।



केस-2
आठ साल में हो गया दोगुनी उम्र के बराबर वजन
सिविल लाइन में रहने वाला आठ साल का बालक दिनभर फास्ट फूड खाता रहता था। स्कूल के टिफिन तक में अधिकतर जंक फूड ले जाता था। ऐसे में उसका वजन 55 किलो हो गया, जो कि औसतन 14-15 साल में होना चाहिए। डॉक्टर ने एक्सरसाइज, फास्ट फूड न खाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed