फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six waiting rooms will be built outside the railway station

रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों के लिए बनेंगे छह प्रतीक्षालय

Sun, 18 Jul 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Six waiting rooms will be built outside the railway station
झांसी। रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर रेल प्रशासन शीघ्र ही छह प्रतीक्षालयों का निर्माण कराने जा रहा है ताकि यात्रियों को धूप में न बैठना पड़े। यह निर्माण पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड के न्यू इनोवेटिव नान शेयर रिवेन्यू स्कीम के तहत कराया जाएगा। इसमें लागत अनुबंध की गई प्राइवेट संस्था लगाएगी। जबकि बिजली की व्यवस्था रेलवे की रहेगी, जिसका भुगतान अनुबंधित संस्था करेगी।
विज्ञापन

अब रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए छह प्रतीक्षालयों का निर्माण कराने जा रहा है। इसमें स्टेशन के सामने सीपरी बाजार सड़क से इलाइट मार्ग के गांधी चौराहे के बीच पाथ वे के दोनों तरफ पांच फुट लंबे और 25 फुट चौड़े छह नए प्रतीक्षालयों का निर्माण होगा। प्राइवेट संस्था से अनुबंध कर रेलवे चिह्नित स्थानों पर बनाए जाने वाले प्रतीक्षालयों में स्टील के बेंच और उसके पीछे लगे बोर्ड में यात्रियों को जागरूक करने वाले स्लोगन और पोस्टर के अतिरिक्त प्रचार- प्रसार वाले अन्य विज्ञापन भी लगाए जाएंगे। प्रतीक्षालयों में बिजली कनेक्शन रेलवे देगा, जिसका अनुबंधित कंपनी भुगतान करेगी और देखरेख का जिम्मा भी कंपनी का होगा। कंपनी रेलवे को इसके एवज में एक साल के किराए के रूप में पौने तीन लाख रुपये का भुगतान करेगी। जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक वर्ष के बाद यह अनुबंध दो वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed