फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six trains canceled due to interlocking work, one route changed

Jhansi News: इंटरलॉकिंग कार्य के कारण छह ट्रेनें निरस्त, एक का रूट बदला

Sat, 24 May 2025 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Six trains canceled due to interlocking work, one route changed

विज्ञापन
झांसी। यहां से होकर बिलासपुर मंडल के स्टेशनों तक जाने वालीं छह ट्रेनों को निरस्त किया गया है तथा एक ट्रेन का रूट परिवर्तन किया गया है।



पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि सप्ताह में दो दिन चलने वाली ट्रेन 12535 रायपुर गरीब रथ दो जून और पांच जून, ट्रेन 12536 लखनऊ जंक्शन गरीबरथ, ट्रेन 22867 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस तीन जून और छह जून, ट्रेन 22868 हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस चार जून और सात जून तथा साप्ताहिक ट्रेन 18205 दुर्ग-नौतनवां एक्सप्रेस पांच जून और ट्रेन 18206 नौतनवां एक्सप्रेस-दुर्ग एक्सप्रेस सात जून को निरस्त रहेगी।


इसके साथ 15231/15232 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस पहले बरौनी-कटनी-उसलापुर-गोंदिया होकर चलती थी। अब दो से छह जून तक यह ट्रेन बरौनी-कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट होते हुए गोंदिया पहुंचेगी। वापसी भी इसी रूट के आधार पर होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed