{"_id":"634d85e3e5bf3474ee3f6b7b","slug":"six-months-jail-jhansi-news-jhs23111408","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी में उधार में ली गई रकम न लौटाने पर छह महीने की जेल, डेढ़ लाख रुपये जुर्माना भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी में उधार में ली गई रकम न लौटाने पर छह महीने की जेल, डेढ़ लाख रुपये जुर्माना भी लगाया
Mon, 17 Oct 2022 10:12 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 10:12 PM IST
सार
छनियापुरा निवासी अब्दुल वहीद ने अदालत में वाद दायर किया था, जिसमें बताया था कि उन्होंने नई बस्ती निवासी पुष्पेंद्र यादव को एक लाख दो हजार रुपये उधार दिए थे। इसके एवज में पुष्पेंद्र ने चेक दी थी, जो तय तिथि पर बैंक में लगाने पर खाते में पर्याप्त धनराशि न होने की वजह से बाउंस हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में अतिरिक्त न्यायालय के पीठासीन अधिकारी दिलीप सिंह की अदालत ने उधार में ली गई एक लाख दो हजार रुपये की रकम न लौटाने पर अभियुक्त को छह महीने के कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपये जुर्माना भी लगाया।
छनियापुरा निवासी अब्दुल वहीद ने अदालत में वाद दायर किया था, जिसमें बताया था कि उन्होंने नई बस्ती निवासी पुष्पेंद्र यादव को एक लाख दो हजार रुपये उधार दिए थे। इसके एवज में पुष्पेंद्र ने चेक दी थी, जो तय तिथि पर बैंक में लगाने पर खाते में पर्याप्त धनराशि न होने की वजह से बाउंस हो गई थी। इसके बाद रकम की अदायगी के लिए पुष्पेंद्र को नोटिस भी जारी किए गए थे।
बावजूद इसके उधारी चुकता नहीं की। अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद अभियुक्त पुष्पेंद्र यादव को छह माह के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा एक लाख पचास हजार रुपये अर्थदंड लगाया। अर्थदंड की धनराशि में से एक लाख दो हजार रुपये परिवादी को बतौर क्षतिपूर्ति देने के निर्देश दिए।