फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six months air patti vishtaar

छह माह में हवाई पट्टी के विस्तार की तैयारी

Fri, 25 Dec 2020 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Six months air patti vishtaar
झांसी। बृहस्पतिवार को विकास भवन में हुई बैठक में हवाई पट्टी के विस्तारीकरण की योजना की समीक्षा हुई, जिसमें तय हुआ कि विस्तारीकरण का पूरा कार्य आपसी समझौते के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा। डीएम ने कहा कि छह माह में विस्तारीकरण का काम पूरा कर लिया जाए। 20 सीटर वायुयान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कहा कि हवाई पट्टी के विस्तार की भूमि में आने वाले चिह्नित 27 मकानों को क्रय किया जाए। इस संबंध में जल्द बैठक बुलाई जाए, ताकि छह माह में काम पूरा किया जा सके। इस दौरान उन्होंने हवाई पट्टी के विस्तार के लिए किसानों से 4.405 हेक्टेयर भूमि सर्किल रेट पर क्रय किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आबादी व क्षेत्र के हिसाब से भूमि का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग व ग्राम सभा की भूमि भी क्रय की जानी है, विभागीय अधिकारी कार्य जल्द पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। प्राप्त होने वाले प्रस्तावों के अनुसार धनराशि उपलब्ध करा दी जाएगी। एनएचएआई को निर्देश किया कि विस्तारीकरण में आने वाले पुल का अब निर्माण नहीं होगा। वहां तिराहा बनाते हुए मार्ग परिवर्तन कर दिया जाएगा। विद्युत विभाग अपने विद्युत पोलों की शिफ्टिंग की कार्रवाई शुरू कर दे। नहर को किसी भी दशा में छेड़ा नहीं जाएगा। इस मौके पर एडीएम राम अक्षयवर चौहान व बी प्रसाद समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed