{"_id":"634415f3ba40507b220ceab2","slug":"six-killed-and-two-injured-due-to-lightning-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बिजली गिरने से छह की मौत और दो घायल, कुदरत के कहर से किसान हलाकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बिजली गिरने से छह की मौत और दो घायल, कुदरत के कहर से किसान हलाकान
Mon, 10 Oct 2022 06:25 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 10 Oct 2022 06:25 PM IST
सार
जिले में कुदरत के कहर से किसान हलाकान बने हुए हैं। सितंबर माह में हुई बारिश ने मूंग, उड़द और तिल की फसल को चौपट कर दिया था। जबकि, अब लगातार हो रही बारिश से मूंगफली फसल भी खराब होने की कगार पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
बिजली गिरने से छह की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जिले में भारी बारिश के बाद सोमवार कोअलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
सोमवार को बिजली गिरने से जनपद के अलग-अलग स्थानों पर छह लोगों की मौत हो गई। रक्सा क्षेत्र के ग्राम लखनपुर में गोविंद राजपूत (20) खेत पर काम कर रहा था। इसी दरम्यान बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि, प्रेम सिंह और लक्ष्मण सिंह घायल हो गए। वहीं, मऊरानीपुर तहसील के ग्राम इटायल में बिजली गिरने से निकिता (17), पिंकी देवी (26) व क्रांति (24) की मौत हो गई। जबकि, भदरवारा में गाज गिरने से काजल (36) तथा वनपुरा में चरण सिंह (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन
जिले में कुदरत के कहर से किसान हलाकान बने हुए हैं। सितंबर माह में हुई बारिश ने मूंग, उड़द और तिल की फसल को चौपट कर दिया था। जबकि, अब लगातार हो रही बारिश से मूंगफली फसल भी खराब होने की कगार पर पहुंच चुकी है। इसके अलावा गाज भी किसानों पर कहर बरपा रही है।
विज्ञापन