{"_id":"6a52b3a1e10fcbbac809ba48","slug":"six-in-laws-including-husband-named-after-married-womans-suicide-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-833503-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: विवाहिता के सुसाइड के बाद पति समेत छह ससुरालजन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: विवाहिता के सुसाइड के बाद पति समेत छह ससुरालजन नामजद
Sun, 12 Jul 2026 02:50 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
झांसी। रक्सा के बदनपुर गांव में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता के आत्महत्या करने के बाद उसके मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह ससुरालजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
9 जुलाई की शाम बदनपुर गांव में प्रियंका पाल पत्नी अंकित ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। घटना के समय उसका पति अंकित भोपाल में था जबकि मायके वाले ससुराल में थे। प्रियंका के भाई दिनेश का आरोप है कि उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। दहेज न मिलने की वजह से मारपीट की जाती थी। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। दिनेश की तहरीर के आधार पर रक्सा पुलिस ने पति अंकित पाल, शारदा, चचिया ससुर पंचम, सीमा, मनोज और मिथलेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।