फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   six died due to corona

कोरोना से 29 साल के युवक समेत छह की मौत

Mon, 31 May 2021 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
six died due to corona
कोरोना से 29 साल के युवक समेत छह की मौत
विज्ञापन

झांसी। कोरोना वायरस के चलते रविवार को 29 साल के युवक समेत छह लोगों की मौत भी हो गई है। इसके अलावा 18 नए संक्रमित मिले हैं। अब जिले में एक्टिव केस 859 बचे हुए हैं। इनमें से 69 की हालत गंभीर बनी हुई है।

रविवार को 5102 सैंपलों की जांच हुई, इसमें आरटीपीसीआर मशीन से 2656, ट्रू नेट से 10 और एंटीजन किट से 2436 नमूने जांचे गए। इनकी जांच में 18 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि, सूजे खां खिड़की के 29 साल के युवक, समथर की 45 वर्षीय महिला, न्यू रायगंज के 62 वर्ष के वृद्ध, खातीबाबा निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग, दीनदयाल नगर के 62 साल के वृद्ध समेत छह लोगों की कोरोना से मौत भी हो गई है। जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 36320 पहुंच गया है, जबकि मरने वालों की संख्या 586 हो गई है। मौजूदा समय में एक्टिव केस भी 859 हो गए हैं। मृत्युदर बढ़कर 1.6 फीसदी हो गई है। ठीक होने पर 91 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। 44 मरीजों के होम आइसालेशन का समय भी पूरा हो गया। अब झांसी का रिकवरी रेट 96.02 प्रतिशत हो गया है। मौजूदा समय में 144 लक्षण वाले मरीजों में 69 गंभीर मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed