फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sites near Dams becomes beautiful after rainfall

बारिश से बांधों के आसपास फैली खूबसूरत छटा

Tue, 30 Jul 2019 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sites near Dams becomes beautiful after rainfall
बारिश से बांधों के आसपास फैली खूबसूरत छटा
विज्ञापन

झांसी। बारिश से मौसम खुशगवार होते ही माताटीला बांध पर पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया है। हालांकि अभी बांध 21 फुट खाली है। इससे गेट खुलने में वक्त लगेगा। मगर, आसपास की हरियाली और बांध में बढ़ता पानी सभी को लुभा रहा है। पारीछा और सुकुवां ढुकुवां बांध पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। खासतौर पर छुट्टी वाले दिन खासी भीड़ उमड़ रही है।
ललितपुर जिले का माताटीला बांध बुंदेलखंड के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। गर्मी की वजह से यहां सन्नाटा था। पिछले एक महीने में बांध के आसपास क्षेत्र में 225 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। इस बारिश से बांध का जलस्तर अभी सात फुट ही बढ़ सका है और अभी 21 फुट खाली है। मगर, बारिश से बांध के चारों तरफ हरियाली हो गई है। धूप न निकलने से ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। इससे यहां का मौसम खुशगवार है। यहां पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया है। बांध पर लोग परिवार के साथ पिकनिक मना रहे हैं। बांध के पास बने बगीचों में घूमकर युवा हो चाहे बच्चे खेलकूद कर मौसम का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि, मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा और प्रदेश के ललितपुर में झमाझम बरसात थमने से राजघाट, माताटीला समेत अन्य बांधों का जलस्तर भी ठहर गया है। माताटीला बांध का जलस्तर 1,012 फुट है और इस समय बांध में 991.60 फुट पानी है। इस हिसाब से बांध 21 फुट खाली है। हालांकि, 1,006 फीट से ऊपर पानी होने पर गेट खोल दिए जाएंगे। बांध के गेट खुलते ही यहां का दृश्य और मनोरम हो जाएगा। ऐसा ही खुशनुमा माहौल पारीछा और सुकुवां ढुकुवां बांध का बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed