{"_id":"6122ae278ebc3e7a0a7d3300","slug":"sisters-in-law-suicide-jhansi-news-jhs20251351","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननद-भाभी ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
socide.jpg
- फोटो : socide.jpg
Link Copied
दतिया। थाना भांडेर क्षेत्र के ग्राम बड़ेरा बनाना में शनिवार की शाम रिश्ते की ननद और भाभी ने एक ही रस्सी से दो फंदे बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। भाभी के हाथ पर ननद का नाम भी लिखा है। घटना के पहले भाभी ने फोन कर ननद को घर बुलाया फिर उसके साथ कुछ देर बातचीत की। इसके बाद दोनों ने फांसी लगा ली। दोनों की एक साथ मौत से परिजनों सहित ग्रामीण स्तब्ध हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोनों ने किन कारणों के चलते खुदकुशी की इसका पता नहीं चल सका। रक्षाबंधन के दिन दोनों की एक साथ अर्थियां उठने से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मौत के कारणाें की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जालौन की निवासी पूनम यादव का विवाह का करीब आठ वर्ष पहले भांडेर के ग्राम बड़ेरा बनाना निवासी रामू यादव के साथ हुआ था। पूनम के पांच साल का बेटा संस्कार भी है। पूनम के घर से ही कुछ ही दूरी पर मंजू यादव का घर है। रिश्ते में दोनों ननद-भाभी हैं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी, यहां तक कि पूनम ने मंजू का नाम भी अपने हाथ पर गुदवा रखा था। इसी साल जून महीने में मंजू का विवाह ग्राम रावरी निवासी अंकित यादव के साथ हुआ था। 23 जुलाई को मंजू अपने मायके आई थी। शनिवार को शाम करीब साढ़े चार बजे पूनम ने अपनी ननद मंजू को फोन कर घर बुलाया। मंजू घर आई तो पूनम उसके साथ बातें करने लगी। इस दौरान पूनम का पति रामू यादव और ससुर गिरिवर यादव बाड़े में बंधी भैंसों का दूध निकालने चले गए। इस दौरान पूनम और मंजू ने एक ही रस्सी से दो फंदे बनाकर फांसी लगा ली। रामू और गिरिवर जब दूध दोहकर घर आए तो पूनम का पांच साल का बच्चा संस्कार रोता मिला। जब उन्होंने कारण पूछा तो उसने बताया कि मां दरवाजा नहीं खोल रही है। इस पर रामू और गिरिवर ने पूनम को आवाज लगाई लेकिन उत्तर नहीं मिला। शंका होने पर रामू और गिरिवर ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर जाकर देखा तो दोनों फांसी के फंदे पर झूल रहीं थीं, उनकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनके शवों का पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा। दोनों के किन कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दी इसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।