फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sister-in-law and sister-in-law beat their 82-year-old mother-in-law with sticks and broke her hand.

Jhansi News: देवरानी-जेठानी ने मिलकर 82 साल की बुजुर्ग सास को डंडों से पीटकर तोड़ा हाथ

Sun, 09 Nov 2025 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law and sister-in-law beat their 82-year-old mother-in-law with sticks and broke her hand.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सीपरी बाजार के पेलगुवा गांव में रिश्तों को तार-तार करने की बात सामने आई है। यहां जमीन के कागज पर अंगूठा लगाने से मना करने पर नाराज देवरानी-जेठानी ने मिलकर 82 साल की बुजुर्ग सास की डंडों से निर्मम पिटाई कर डाली। पिटाई से सास का हाथ टूट गया। टूटे हाथ के साथ कराहती हुई वह सीपरी बाजार थाने जा पहुंचीं। सीओ को सामने देख वह बिलख उठीं। बुजुर्ग सास की तहरीर पर सीपरी बाजार पुलिस ने दो बहुओं समेत छोटे बेटे संतलाल यादव के खिलाफ भी नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
पेलगुवा गांव निवासी मन्नू देवी ने पुलिस को बताया कि पति मुलायम की करीब 20 साल पहले मौत हो गई। बेटों को उनके हिस्से की चार-चार बीघा जमीन मिल चुकी है। उनके पास भी चार बीघा जमीन है। यह जमीन छोटा बेटा संतराम, उसकी पत्नी कुंती एवं बड़ी बहू राममूर्ति हथियाना चाहती हैं। अक्सर ये लोग वृद्धा की पिटाई करते हैं। 6 नवंबर को छोटी बहू कुंती ने जमीन को अपने नाम कराने के लिए कागज पर अंगूठा लगाने को कहा। इस पर उन्होंने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

मन्नू देवी के मुताबिक, छोटी बहू नाराज हो गई। उसने अपनी जेठानी राममूर्ति को बुला लिया। दोनों ने मिलकर उसे डंडों से पीटा। कुंती ने उसे कई थप्पड़ मारकर नीचे गिरा दिया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए, जिससे उसकी जान बच सकी। पिटाई की वजह से उनका एक हाथ नहीं उठ रहा है। छोटा बेटा संतलाल भी धमका रहा है। शुक्रवार को बड़े बेटे मंगल के आने पर वह उसके साथ किसी तरह कराहते हुए थाने पहुंची। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम किसी मामले की जांच के लिए थाने पहुंचे थे। उनको सामने देख वृद्धा बिलख उठीं। उनसे न्याय की गुहार लगाते हुए दोनों बहुओं से बचाने की गुहार लगाई। सीओ सिटी के मुताबिक, बुजुर्ग की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed