फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sirron remove for car, chaalan

गाड़ियों से उतारे हूटर, काटे गए चालान

Mon, 11 Mar 2019 01:04 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Mon, 11 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
sirron remove for car, chaalan
hooter - फोटो : demo
लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होते ही इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए रविवार की शाम पुलिस और प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में शहर में जगह-जगह वाहनों की सघन तलाशी हुई। इस दौरान कई गाड़ियों से हूटर उतरवाए गए और चालान काटे गए। वहीं, जिले में धारा 144 भी लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तिथियों की रविवार की शाम घोषणा कर दी। आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन भी सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. ओ पी सिंह के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस का अमला सड़कों पर उतर गया। पहले इलाइट चौराहे पर चार पहिया वाहनों की सघन जांच हुई। इसके बाद टीम बस स्टैंड होते हुए मेडिकल कालेज पहुंची। देर रात तक ये कार्यवाही जा रही। वाहनों की डिक्की और बोनट खोलकर देखे गए। अंदर की भी तलाशी ली गई। चेकिंग में नगर मजिस्ट्रेट राम प्रकाश, सीओ सिटी जितेंद्र परिहार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed