फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sir paas krdo please

सर पास कर देना नहीं तो आत्महत्या कर लूंगा

Mon, 25 Apr 2022 10:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
sir paas krdo please
झांसी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रयागराज बोर्ड के मूल्यांकन में उत्तर पुस्तिकाओं में नोट तो निकल ही रहे हैं साथ छात्र- छात्राएं पास करने की गुहार भी लगा रहे हैं। एक कॉपी में तो लिखा था कि अगर वह फेल हो गया तो आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में बड़े ही मार्मिक संदेश सामने आ रहे हैं। कोई खुद को गरीब बताकर पास करने की अपील कर रहा है तो कोई कह रहा है कि वह दिन में मजदूरी करता था और रात को पढ़ाई। ज्यादा समय नहीं दे सका। अगर फेल हो गया तो जीवन बर्बाद हो जाएगा। परीक्षकों ने बताया कि कॉपियों में 200-500 के नोट भी निकल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कई कॉपियों में परीक्षार्थियों ने अपना मोबाइल नंबर लिख दिया है। साथ ही उसमें पास करने की विनती भी की गई है।
विज्ञापन

आज जिले के तीन मूल्यांकन केंद्रों में कुल 17445 कॉपियां जांची गई हैं। जिसमें जीआईसी में 1702, नेशनल हाफिज सिद्दीकी में 2364 और बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज में 13379 कॉपियां जांची गई। मूल्यांकन के तीसरे दिन नेशनल हाफिज सिद्दीकी और जीआईसी में 50 प्रतिशत और बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज में 70 प्रतिशत परीक्षक उपस्थित हुए। विभाग ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं में भी यही शिक्षक ड्यूटी कर रहे हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाएं समाप्त होने के बाद परीक्षक मूल्यांकन में उपस्थित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed