{"_id":"5cddb9babdec22074407dfda","slug":"sipri-bazzar-service-lane-work-started-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस लेन के काम ने दोबारा पकड़ी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विस लेन के काम ने दोबारा पकड़ी गति
Fri, 17 May 2019 12:57 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Fri, 17 May 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
sipri bazaar jhansi
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन के निर्माण के कार्य ने दोबारा तेजी पकड़ ली है। बृहस्पतिवार को सीपरी बाजार में जेसीबी के माध्यम से सड़क को उखाड़ने का काम शुरू कर दिया गया।
एक सप्ताह पूर्व निर्माण कार्य रुक गया था, जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। काम रुकने से सीपरी बाजार आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में मुख्य अभियंता एलएन सिंह ने बताया था कि निर्माण सामग्री खत्म होने के साथ ही मजदूरों के अभाव से कार्य प्रभावित हुआ है। खबर प्रकाशित होने के बाद मुख्य अभियंता ने ठेकेदार को जल्द से जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए थे। बता दें कि, सीसी सड़क की निचली सतह आठ इंच मोटी है तथा उस पर छह इंच का बेस तैयार किया जा रहा है।
सीपरी में दिनभर रेंगते रहे वाहन
झांसी। सीपरी बाजार में एक ओर सीसी सड़क का निर्माण हो रहा है तो दूसरी ओर अतिक्रमण करने वालों से बाजार में दिन भर जाम की समस्या रही। वाहन रेंगते रहे।
सीपरी बाजार में ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण करने वालों को हटाने का काम नगर निगम कई बार कर चुका है पर हर बार अभियान के चंद घंटों बाद दोबारा पुरानी वाली स्थिति देखने को मिलती है। इसका कारण कड़ाई से अभियान का न चलना है। जबकि, डीएम भी इस पर नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। सीसी सड़क के निर्माण के कारण स्थिति और विकराल हो गई है। एक तरफ से यातायात चल रहा है। ऐसे में अतिक्रमण होने से लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। दिनभर जाम सा लगा रहता है। वाहन रेंगते रहते हैं। इस संबंध में संपत्ति अधिकारी डॉ. पुष्पराज गौतम ने बताया कि सीपरी बाजार के लिए रोस्टर तैयार किया गया है। कड़ाई से वहां पर भी अतिक्रमण हटाने का काम होगा।