{"_id":"6292720261a3a147103b1111","slug":"singapore-s-architects-will-prepare-the-design-of-the-multistorey-of-betwa-vihar-jhansi-news-jhs221696895","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर के आर्किटेक्ट तैयार करेंगे बेतवा विहार की मल्टीस्टोरी का डिजाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगापुर के आर्किटेक्ट तैयार करेंगे बेतवा विहार की मल्टीस्टोरी का डिजाइन
विज्ञापन
झांसी। बेतवा विहार की 25 एकड़ जमीन को झांसी विकास प्राधिकरण ने कब्जा मुक्त कराया है। इस जमीन पर जेडीए ने मल्टीस्टोरी बनाने की योजना को तैयार किया है। मल्टीस्टोरी की डिजाइन सिंगापुर के आर्किटेक्ट द्वारा की जाएगी।
झांसी विकास प्राधिकरण ने वर्ष 2007 में ग्राम बूढ़ा में 38.73 हेक्टेसर जमीन पर बेतवा विहार कॉलोनी को विकसित किया था। कॉलोनी में भूखंडों को आवंटित करने के साथ ही टू-बीएचके व थ्री- बीएचके फ्लैटों का निर्माण कराया गया है। कॉलोनी में ही 25 एकड़ जमीन पर 18 साल से कब्जा था। जेडीए द्वारा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। कब्जा मुक्त हुई जमीन पर जेडीए ने मल्टीस्टोरी बनाने की योजना को तैयार किया है। योजना के तहत मल्टीस्टोरी को सिंगापुर की इमारतों की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसके लिए जेडीए द्वारा सिंगापुर के आर्किटेक्ट से संपर्क कर मल्टीस्टोरी इमारत के डिजाइन को तैयार कराया जा रहा है। डिजाइन तैयार होते ही मल्टी स्टोरी का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि बेतवा विहार कॉलोनी में मल्टीस्टोरी को बनाने की योजना को तैयार किया जा रहा है।