{"_id":"6a70fc08db01eba1e70861cf","slug":"shri-anna-seeds-and-agricultural-implements-distributed-to-farmers-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-848380-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: किसानों को श्री अन्न के बीज व कृषि यंत्र किए वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: किसानों को श्री अन्न के बीज व कृषि यंत्र किए वितरित
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड के किसानों को टिकाऊ, जलवायु-अनुकूल एवं लाभकारी कृषि से जोड़ने की दिशा में सोमवार को बीयू परिसर में भारतीय श्री अन्न अनुसंधान संस्थान हैदराबाद ने श्री अन्न के बीज एवं कृषि यंत्र वितरित किए।
कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने कहा श्री अन्न पोषण सुरक्षा, जल संरक्षण व किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाएं। बुंदेलखंड जैसे अर्द्ध-शुष्क क्षेत्र में श्री अन्न की खेती किसानों के लिए टिकाऊ व लाभकारी विकल्प बन सकती है। फूड टेक्नोलॉजी विभाग की समन्वयक डॉ. नुपुर गौतम ने बताया इस पहल का उद्देश्य किसानों को उन्नत श्री अन्न बीज एवं आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराकर पैदावार बढ़ाना है। उन्होंने किसानों से विशेषज्ञों के प्रशिक्षण एवं वैज्ञानिक परामर्श का लाभ उठाकर श्री अन्न की खेती को व्यापक स्तर पर अपनाने के लिए कहा। इस दौरान डॉ. ज्योति कुमार मिश्रा, डॉ. ममता सिंह, डॉ. संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।