फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   shramik special train

एक हजार मजदूरों को लेकर गोरखपुर गई श्रमिक एक्सप्रेस

Tue, 12 May 2020 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
shramik special train
रेलवे स्टेशन पर झांसी से गोरखपुर जा रही श्रमिक एक्सप्रेस में सवार मजदूर व अन्य कामगार।
झांसी। सोमवार की रात रेलवे स्टेशन से एक हजार मजदूर व दूसरे कामगारों को श्रमिक एक्सप्रेस में बिठाकर गोरखपुर के लिए रवाना किया गया। जिला प्रशासन ने मेडिकल परीक्षण में फिट लोगों को ही ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति प्रदान की। ट्रेन को कड़ी सुरक्षा में गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा दूसरे राज्यों से आए मजदूर व कामगारों को मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। सोमवार की 10.30 बजे झांसी रेलवे स्टेशन से चलाई गई श्रमिक एक्सप्रेस से गोरखपुर परिक्षेत्र के एक हजार लोगों को रवाना कर दिया गया। इसमें अंबेडकर नगर के नौ, अमेठी के 11, आजमगढ़ के 14, बहराइच के 42, बस्ती के 203, देवरिया के 30, गोंडा के 164, गोरखपुर 158, जौनपुर के दो, कुशीनगर के छह, महाराज गंज के छह, संतकबीर नगर के 62, श्रावस्ती के 71 व सिद्धार्थ नगर के 222 लोग शामिल थे। ट्रेन रवाना होने के दो घंटे पहले सभी को रेलवे स्टेशन लाया गया। बाद में उक्त लोगों को ट्रेन में लगे 12 जनरल व आठ स्लीपर कोच में सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से बैठाया गया। इस ट्रेन को कानपुर सेंट्रल, लखनऊ जंक्शन, बाराबंकी, गोंडा स्टेशनों पर ठहराव दिया गया। वहीं, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उक्त लोगों को गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के बाद बसों से घर तक पहुंचाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed