फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Showing the impact of its strict helmet

हेलमेट को लेकर सख्ती का दिखा असर

Mon, 11 Jul 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Showing the impact of its strict helmet
helmat, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी की सख्ती का असर अब शहर में दिखने लगा है। तमाम लोग हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने लगे हैं। वहीं, रविवार के बावजूद यातायात पुलिस ने सघन अभियान चलाकर हेलमेट नहीं पहनने वालों पर जुर्माना ठोका।
विज्ञापन


यूपी केबिनेट का फैसला आने के बाद से शहर में हेलमेट को लेकर पुलिस ने अभियान छेड़ा हुआ है। खुद एसएसपी कई सख्त आदेश जारी कर चुका है। उन्होंने पुलिस कार्यालयों, पुलिस लाइन व थाना परिसरों को हेलमेट जोन घोषित कर दिया है। शनिवार को आदेश जारी किया है कि अब बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया जाएगा। वहीं, यातायात व थानों की पुलिस के चल रहे अभियान का असर शहर में दिखने लगा है।
विज्ञापन


काफी संख्या में लोग दोपहिया वाहन हेलमेट पहनकर चलाते दिख रहे हैं। हालांकि तमाम लोग ऐसा भी हैं, जिनका पास हेलमेट तो है मगर लगा नहीं रहे हैं। कोई बाइक के हैंडिल पर तो कोई पीछे बाइक पर हेलमेट बांधकर चल रहा है। जब उन्हें पुलिस चेकिंग करते दिखती है, तो वह हेलमेट पहन लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले करीब एक सौ से ज्यादा लोगों पर जुर्माना ठोका गया है। अब तक पुलिस करीब 1600 लोगों पर जुर्माना कर चुकी है। 


परिवार की खुशी के लिए पहने हेलमेट 
हमेशा हेलमेट पहनकर चलने वाले दीनदयाल नगर निवासी मुकेश सचान और महेंद्र सचान का कहना है कि लोगों को चाहिए कि वह अपने लिए नहीं बल्कि अपने परिवार के लिए हेलमेट पहने। लोग अपने परिवार की खुशी के लिए क्या-क्या नहीं करते? दोनों का कहना है कि यदि लोग परिवार को हमेशा खुशहाल देखना चाहते हैं तो घर से निकलते समय हेलमेट पहना नहीं भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed