फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Showed the skill of archery by penetrating the target

लक्ष्य को भेदकर दिखाया तीरंदाजी का हुनर

Thu, 30 Sep 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Showed the skill of archery by penetrating the target
झांसी। बुधवार को 33वीं वाहिनी पीएसी में तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में दस टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें तीरंदाजों ने निशाना साधकर अपने हुनर का प्र्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि 33वीं वाहिनी पीएसी के सहायक सेनानायक कर्ण सिंह यादव ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में चतुर्थ वाहिनी प्रयागराज, 12वीं वाहिनी फतेहपुर, 20वीं वाहनी आजमगढ़, 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी 34/36वीं वाराणसी, 37वीं वाहिनी कानपुर, 39वीं वाहिनी मिर्जापुर, 42वीं वाहिनी नैनी प्रयागराज, 48वीं वाहिनी सोनभद्र की टीमों ने प्रतिभाग कर खेल-कला का प्रदर्शन किया। जिसमें सभी टीमों के तीरंदाजों ने क्षमता के अनुसार तीरंदाजी का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हर खिलाड़ी लक्ष्य को भेदने के लिए आतुर था। इस मौके पर वाहिनी के शिविरपाल भूपेंद्र सिंह, विजय राज, सूबेदार सैन्य सहायक अरविंद कुमार राय के साथ ही पीएसी पूर्वी जोन की टीमों के मैनेजर, कोच और खिलाड़ी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का निर्णायक चरण एक अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed