फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   show indian culture in jain session

अधिवेशन में दिखी भारतीय संस्कृति और जैन संस्कारों की झलक

Mon, 13 Jan 2020 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
show indian culture in jain session
show indian culture in jain session - फोटो : DEHAT
झांसी। करगुवां जी जैन तीर्थ पर आयोजित दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के राष्ट्रीय अधिवेशन में भारतीय संस्कृति और जैन संस्कारों का अनूठा संगम रविवार को दिखा। सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ अधिवेशन का समापन हुआ। समारोह में रानी लक्ष्मीबाई, विंग कमांडर अभिनंदन, नारी सशक्तीकरण, भारतीय संस्कृति और सप्त व्यसन त्याग, स्वदेशी, श्रावक क्रियाओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

अधिवेशन के दूसरे दिन सुबह सदस्यों ने भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक पूजन किया। इसके बाद आचार्य पारस सागर महाराज ने प्रवचनों से आठ राज्यों से आए सोशल ग्रुप के सदस्यों को सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। इस मौके पर शांत कुमार जैन ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि जन सरोकारों से जुड़कर सेवा के कार्य करेंगे।
विज्ञापन

आरएनएस वर्ल्ड कॉलेज की चेयरमैन अनुराधा शर्मा ने कहा कि सोशल ग्रुप के प्रयास अनुकरणीय हैं। कार्यक्रम को संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप कुमार कासलीवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लारेल, अवर सचिव संदीप जैन, प्रकाश मोदी, शैलेंद्र जैन ने संबोधित किया। इस मौके पर विमल अजमेरा, कांफ्रेंस अध्यक्ष आलोक जैन, अमीष जैन बड़जात्या, आशीष जैन, नितिन जैन डॉ. संदीप जैन, तहसीलदार प्रीति जैन, राकेश विनायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
हुकुमचंद्र जैन को मिली भामाशाह की उपाधि
कार्यक्रम में इंजी. हुकुम चंद्र जैन को भामाशाह, महामंत्री प्रवीण कुमार जैन को सवाई सिंघई, वरिष्ठ जनों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, समाज के चिकित्सकों को झांसी रत्न की उपाधि दी गई।
---------------
कहते हैं लोग
अधिवेशन में संस्था के सदस्यों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही, समाज के लिए काम करने का संकल्प लिया।- आशीष जैन
------------
समाज के लिए आगे बढ़कर काम करेंगे। ग्रुप के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।- डॉ. अध्यात्म जैन
-----------
जैन समाज हमेशा सामाजिक क्षेत्र में आगे रहा है। फिर भी कई क्षेत्रों में जागरूकता की जरूरत है।- अमीष जैन
---------
अधिवेशन में शामिल होकर अच्छा लगा। समाज के लिए आगे बढ़कर काम करेंगे।- अरुण जैन
----------
सोशल ग्रुप हमेशा से समाज हित में काम करता रहा है। आगे भी यह जारी रहेगा।- सारिका जैन
---------
देशभर से आई शाखाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से नए संदेश दिए। यह अच्छी पहल है।- प्रियंका जैन
----------
समाज के बच्चों को संस्कारों का बोध कराने के लिए ग्रुप पहल करेगा।- डॉ. अर्पिता जैन
-----------
सोशल ग्रुप के अधिवेशन में नई-नई जानकारियां मिलीं। प्रतिभाग कर अच्छा लगा।- प्रियंका जैन
-----------
समाज में स्वास्थ्य क्षेत्र में सोशल ग्रुप के जरिए लोगों की सेवा करेंगे।- जिज्ञासा जैन
------------
जन सरोकारों और धार्मिक प्रभावना को बढ़ाने के लिए बढ़-चढ़कर काम करेंगे।- सिद्घार्थ जैन
----------
लोगों को योजनाओं के प्रति प्रेरित करेंगे। साथ ही सदस्यों के साथ मिलकर काम करेंगे।- आलोक जैन
-----------
देव-शास्त्र-गुरु की सेवा का भाव सोशल ग्रुप में सिखाया जाता है।- निधि जैन
----------
समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। हर किसी को सीख देंगे।- जीतू जैन
----------
ग्रुप के जरिए समाज और देश सेवा करने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।- रीना जैन
----------
भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए समाज को प्रेरित किया जाएगा।- मेघना जैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed