फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shopkeeper dies due to electrocution while frying samosa in Datia

कैमरे में कैद हुई मौत!: समोसा तलते समय युवक चिल्लाने लगा मर गया... मर गया, कुछ देर बाद गिरा और चली गई जान

Thu, 01 Aug 2024 07:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 01 Aug 2024 07:32 PM IST
सार

युवक रेहड़ी पर समोसा सेंक रहा था। इस दौरान हल्की बारिश हो रही थी। अचानक वह चीखने लगा कि मर गया, मर गया। 

विज्ञापन
Shopkeeper dies due to electrocution while frying samosa in Datia
दुकान पर काम करने के दौरान युवक को लगा करंट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश में झांसी जिले से सटे दतिया में दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां बसई थाना इलाके के एक शख्स की रेहड़ी पर समोसा तलने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। आसपास खड़े बेबस होकर देखते रह गए। जब वह गिरा तो लोग उसे लेकर अस्पताल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

विज्ञापन

दतिया के बसई थाना इलाके के ग्राम उर्दना निवासी तोरन सहारिया (39) हंसारी में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था। वह यहां एक रेहड़ी पर काम करता था। बुधवार की शाम को तोरन रेहड़ी पर समोसा सेंक रहा था। इस दौरान हल्की बारिश हो रही थी, जिससे रेहड़ी में करंट आ गया, जिसकी चपेट में तोरन भी आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वह चीखने लगा कि मर गया, मर गया। दो युवक उसे बचाने के लिए भी दौड़े तो उन्हें भी करंट का झटका लग गया। करीब 30 सेकंड तक तोरन चिपका रहा। बाद में वह गिरने लगा तो लोगों ने पकड़ लिया। आनन-फानन लोग उसे मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक के परिवार में पत्नी रामदेवी और चार साल की बेटी है। उसकी मौत के बाद से पत्नी का बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed