फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shoes were pelted heavily on the young man in the court, the policemen remained mere spectators.

Jhansi News: कचहरी में युवक पर जमकर बरसाए जूते, तमाशबीन बने रहे पुलिसकर्मी

Thu, 10 Oct 2024 05:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Shoes were pelted heavily on the young man in the court, the policemen remained mere spectators.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बुधवार दोपहर कचहरी में हवालात के पास अधिवक्ता एवं युवक एक-दूसरे पर जूते-चप्पल बरसाते रहे। एक अधिवक्ता जब बीच-बचाव को आगे आया तब उसे भी जमीन पर गिराकर पीटा। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी तमाशबीन होकर मारपीट देखते रहे। मारपीट की सूचना जब नवाबाद पुलिस को लगी तब थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने लाई। उसके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसमें तमाशबीन पुलिसकर्मी भी साफ नजर आ रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे हवालात के पास सड़क पर अधिवक्ता लक्ष्मीकांत एक युवक से शराब के लिए पैसा मांग रहा था। युवक ने पैसा देने से इन्कार कर दिया। नाराज होकर लक्ष्मीकांत ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। युवक ने भी अपनी चप्पल उतार ली। दोनों ही एक दूसरे पर जूते-चप्पल बरसाने लगे। वहां मौजूद पुलिसकर्मी वहां खड़े होकर देखते रहे। अधिवक्ता साकेत मियांदाद बीच बचाव को आगे बढ़े लेकिन, लक्ष्मीकांत ने साकेत को भी धक्का देकर गिरा दिया और दनादन कई मुक्के जड़ दिए। सूचना पर नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भी पहुंच गए। आरोपी लक्ष्मीकांत को पकड़कर पुलिस थाने लाई। थाना प्रभारी के मुताबिक तहरीर के आधार पर आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed