फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shobha's body was found in the canal Sijwaha

सिजवाहा नहर में मिला शव शोभा का निकला

Wed, 16 Dec 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 16 Dec 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
झांसी। रक्सा की सिजवाहा नहर में रविवार को मिले महिला के शव की शिनाख्त परिजनों ने शोभा के रूप में कर ली है। महिला के दो बच्चों का अभी भी कोई सुराग नहीं लग सका है। नहर के अंतिम छोर तक उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बबीना क्षेत्र के ग्राम चमरुआ निवासी अरविंद सिंह परमार पिछले कई सालों से राजगढ़ स्थित अंजनी नगर में रह रहे हैं।

पत्नी शोभा (35) के अलावा उनके दो बच्चे अंजू (14) व आकाश (10) है। दोनों ब्लू वेल्स स्कूल में पढ़ते हैं। वह शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी हैं और वर्तमान में घिसौली में कार्यरत हैं। 13 दिसंबर को उनकी मऊरानीपुर में जिला पंचायत चुनाव की मतगणना में ड्यूटी थी।
विज्ञापन


वह सुबह तीन बजे ही घर से निकल गए और देर रात घर लौटे। घर पर पत्नी व बच्चे लापता थे। चौदह दिसंबर को वह दिन भर पत्नी व बच्चों की तलाश नाते-रिश्तेदारों के यहां की, मगर कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह उन्होंने समाचार पत्रों में खबर पढ़ी तो अपने चाचा सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह के साथ मेडिकल कालेज के पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उन्होंने शव की शिनाख्त पत्नी शोभा के रूप में कर ली। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों में अब बच्चों को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने बच्चों की नहर में तलाश तेज कर दी है। हालांकि, यह कारण पता नहीं चल सका कि मृतका ने इतना बढ़ा कदम क्यों उठाया या उसके साथ कोई हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed