{"_id":"d86cbe404a4a3a9138bb490b873bf4cd","slug":"shivangi-ne-kiya-nagar-ka-naam-roshan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवांगी ने किया नगर का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवांगी ने किया नगर का नाम रोशन
झांसी / ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को घोषित राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) का परिणाम नगर के लिए उपलब्धि भरा रहा। रेलवे वर्कशॉप कर्मी बृजेंद्र अग्रवाल की सुपुत्री शिवांगी अग्रवाल ने जहां प्रदेश की मेरिट में चौथा स्थान पाया, वहीं लड़कियों में टॉप किया। अपनी सफलता से प्रफुल्लित शिवांगी के अनुसार आईआईटी करने के बाद सिविल सर्विसेज ज्वाइन करनी है।
बीते वर्ष 2014 में एसईई की परीक्षा में 313वीं रैंक पा चुकी शिवांगी के मुताबिक उन्होंने फिजिक्स, केमेस्ट्री एवं मैथ पर ध्यान देने के साथ ही क्वेश्चन सॉल्ड स्पीड पर भी विशेष जोर दिया। परीक्षा परिणाम में कुल 600 में से 552 अंक पाए। शिवांगी ने जेई मेंस की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुई थीं, जिसमें उन्हें 360 से से 290 प्राप्तांक मिले थे, जिसकी मुख्य परीक्षा आगामी 24 मई को होगी। अमर उजाला संवाददाता से बातचीत में शिवांगी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादी, भाई एवं गुरुजनों को दिया।