फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shiva ki nagar nala chouk

शिवाजी नगर में नाला चोक होने से घरों में आ रही सीलन

Wed, 23 Jun 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Shiva ki nagar nala chouk
झांसी। शिवाजी नगर में नाला लोगों की मुसीबत बनता जा रहा है। सफाई नहीं होने के कारण चोक हुए नाले से घरों में सीलन आ गई है। इस वजह से लोगों को नाले के पानी से खतरा लग रहा है।
विज्ञापन

शिवाजी नगर में आरजी मेमोरियल स्कूल के पास से नाला निकला हुआ है। इन दिनों नगर निगम नालों की सफाई का काम करा रहा है, लेकिन शिवाजी नगर नाले की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जबकि मानसून आने वाला है। यह नाला चोक होने के कारण आसपास के घरों में सीलन आ गई है। इस कारण गृहस्वामी भयभीत हैं। उन्हें लग रहा है कि अगर नाले की सफाई नहीं की गई तो आगे चलकर जलभराव होगा। जलभराव से घर में सांप- बिच्छू समेत अन्य जहरीले कीड़ों के आने का डर रहता है। यह कीड़े- मकोड़े घर में आकर लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। नाले का ढाल भी गलत है, जिससे पानी सही तरीके से नहीं निकलता। शिवाजी नगर में कई लोगों ने नाले पर अतिक्रमण कर लिया है। इस कारण नाला कहीं संकरा तो कहीं चौड़ा है। जब बरसात में नाले में पानी बहता है तो संकरा होने के कारण वहां पर दिक्कत आती है और आसपास जलभराव होता है। मोहल्ले वालों ने मांग की है कि नाले की समय पर सफाई करा दी जाए, ताकि जलभराव की समस्या से न जूझना पड़े।
विज्ञापन

जून के दस दिन शेष बचे हैं, यदि अभी नाले की सफाई नहीं हुई तो फिर साल भर इस ओर कोई ध्यान नहीं देगा। नाले का पानी चोक होने के कारण घर में सीलन आ गई है। सबसे शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई नहीं सुनता है। - रेखा
विज्ञापन
विज्ञापन


नाले की ठीक तरह से सफाई करा दी जाए। पूरा कचरा निकालकर उसे हटाया जाए, ताकि जलभराव की समस्या न हो। बरसात में नाला बहुत परेशान करता हैै। नाले पर अतिक्रमण है, इसे भी हटवाया जाए। - देवदत्त बिलगैंया

सीलन आने की वजह से डर लगा रहता है। नाले के किनारे बने कई मकानों की स्थिति बहुत खराब है। सीलन की वजह से घरों में रखा सामान खराब हो जाता है। नगर निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
- बारेलाल चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed