{"_id":"604922e18ebc3ee653329b04","slug":"shiv-barat-nigrani-will-be-dron-camera-jhansi-news-jhs190560146","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन कैमरे से होगी शिव बरात की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन कैमरे से होगी शिव बरात की निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर में महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के कडे़ इंतजाम रहेंगे। शहर में निकलने वाली शिव बरात को लेकर भारी फोर्स तैनात किया गया है। बरात की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
बृहस्पतिवार को बड़ाबाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर से निकलने वाली शिव बरात को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है। बरात की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 5 डिप्टी एसपी, 40 इंस्पेक्टर, 200 उपनिरीक्षक, 700 कांस्टेबिल और एक कंपनी पीएसी लगाई गई है। बुधवार को अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बड़ाबाजार के इर्द-गिर्द व बरात के निकने वाले रास्तों से पुलिसकर्मियों ने अतिक्रमण हटाया। दो ड्रोन कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रहेगी। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पर पूरी नजर रहेगी। सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस नजर रखेगी।
कोतवाली क्षेत्र में रहेगा रूट डायवर्ड
झांसी। शिव बरात को लेकर यातायात व्यवस्था का खाका तैयार किया गया है। कोतवाली क्षेत्र में सुबह 10 बजे से ऑटो, बाइक व अन्य वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। कोतवाली के सामने अस्पताल तिराहा से सिंधी तिराहा, मिनर्वा से सिंधी तिराहा व रानी महल की तरफ जाने वाले रास्ते पर वाहनों की इंट्री नहीं होगी। लक्ष्मीगेट से बड़ाबाजार, गंधीगर के टपरा से सराफा बाजार में वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। मिनर्वा चौराहा से कोेतवाली होते हुए लोग खंडेराव गेट की तरफ निकलेंगे।
विज्ञापन
शिवबरात को लेकर महानगर में खासा उत्साह रहता है। शहर के कोने-कोने में रहने वाले लोग इसमें शामिल होने के लिए आतुर रहते हैं। यही कारण है कि शिवरात्रि के मौके पर बड़ी तादाद में वाहन सड़कों पर आ जाते हैं। यातायात व्यवस्था चरमरा न जाए इसलिए पुलिस को सख्ती से बरात के रूट पर वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगानी पड़ती है। वर्ष दर वर्ष बरात में शामिल होने वाले भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस वर्ष भी रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के शिवबरात में शामिल होने की उम्मीद है। उधर, लोग शिव बरात और उत्सव का पूरा आनंद ले सकें इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। देर रात तक तैयारियां जोरों पर रहीं