फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   shikha mitra will be appoint as accictent teacher

187 शिक्षा मित्र बनेंगे सहायक अध्यापक

Wed, 24 Jun 2015 02:28 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 24 Jun 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों को सहायक अध्यापकों की एक और खेप मिलने वाली
विज्ञापन
है। विभागीय अफसरों ने रिक्त पदों पर शेष शिक्षामित्रों को समायोजित करने की तैयारी कर ली है। माह के अंत तक प्रक्रिया पूर्ण होने की उम्मीद जताई जा रही है।



शासन शिक्षामित्रों पर खूब मेहरबान है। अकेले ललितपुर जिले में अभी तक करीब 1,047 शिक्षामित्रों का समायोजन सहायक अध्यापक पद पर हो चुका है, जिससे शासन की मेहरबानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। यही नहीं, जो शिक्षामित्र पिछली प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके थे, अब ऐसे शिक्षामित्रों का भी समायोजन करने को हरी झंडी दे दी गई है। जिले में करीब 187 रिक्त पदों पर शिक्षामित्रों के समायोजन की प्रक्रिया चल रही है। इसके अनुसार 24 जून को समायोजन का विज्ञापन जारी किया जाएगा। अगले दिन 25 जून को महिला शिक्षामित्रों के विकल्प पत्र लिए जाएंगे। 29 जून को नियुक्ति पत्र एवं एक जुलाई से उनकी ज्वाइनिंग कराने का कार्यक्रम बनाया गया है।


बाक्स
भरें जाएंगे प्रधानाध्यापक के रिक्त पद
शिक्षामित्रों को समायोजित करने के लिए सहायक अध्यापकों के साथ प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों का सहारा लिया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारियों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा जा रहा है। 24 जून को रिक्त पदों की वास्तविक संख्या आने की उम्मीद है।

रोस्टर की सूचना से परेशान शिक्षा मित्र
पुरूष शिक्षामित्रों के समायोजन में रोस्टर प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसको लेकर शिक्षामित्र परेशान हैं। कई शिक्षामित्रों को दूरदराज के स्कूलों में पहुंचने का भय सता रहा है। ऐसे में शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं।

जून 85 तक के होंगे समायोजित
शिक्षामित्रों के समायोजन में जन्म तिथि के आधार पर वरिष्ठता आंकी जा रही है, जिसमें जून माह वर्ष 1985 तक की जन्मतिथि वाले शिक्षामित्रों को मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed