फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   shashtra puja in dashhra

शस्त्र पूजन कर दी दशहरा की बधाई

Wed, 09 Oct 2019 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
shashtra puja in dashhra
दशहरा पर क्षत्रिय महासभा ने सहस्त्रबहु मंदिर में शस्त्र पूजन किया। अमर उजाला
शस्त्र पूजन कर दी दशहरा की बधाई
विज्ञापन

झांसी। विजयादशमी पर्व पर मंगलवार को विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने शस्त्रों का पूजन किया। इसके साथ ही एक-दूसरे को पान खिलाकर व गले मिलकर दशहरा की बधाई दी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में शस्त्र पूजन किया। इस दौरान हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य हस्तीमुल ने कहा कि संघ साधना से बड़ा हुआ है, साधनों से नहीं। संघ हमें देना सिखाता है। समर्पण ही संघ का मुख्य सूत्र है। इसी मूल मंत्र के साथ आज ही के दिन डॉ. हेडगेवार आरएसएस की स्थापना की थी। इस देश ने रावण को कभी अपना आदर्श नहीं माना लेकिन आज कुछ दुष्ट लोग अपने आप को रावण का वंशज बता रहे हैं। हालांकि, अंत में इन लोगों को परास्त होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आरएसएस कभी किसी राजनीतिक पार्टी के दरवाजे पर नहीं गया। वह अपने कार्यकर्ताओं से जाना जाता है। आज का पर्व समाज व देश का पर्व है। इस दौरान प्रांत मार्ग प्रमुख कुलदीप, विभाग संघचालक राजेश्वर दयाल खरे, सह विभाग संघ चालक शिवकुमार भार्गव, विभाग प्रचारक अजय, महानगर संघ चालक सतीशशरण, चौधरी धर्मेंद्र, मुकुल पस्तोर, महानगर शारीरिक प्रमुख राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, युवा ब्राह्मण महासंघ की ओर से विजयदशमी पर्व पर रानीमहल स्थित गोपीनाथ जी के मंदिर में शस्त्र पूजन विधि विधान से किया गया। सबसे पहले भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद विधायक रवि शर्मा ने विजयादशमी पर्व व शस्त्रों की पूजा के महत्व को बताते हुए अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया। रवीश त्रिपाठी ने कहा कि विजयादशमी पर्व सनातन धर्म के प्रमुख चार पर्वों में से एक है। जिला धर्माचार्य विष्णु दत्त स्वामी, कमलेश मिश्रा, गोकुल दुबे, पुरुषोत्तम स्वामी, राजीव त्रिपाठी, प्रवीण श्रोत्रिय, महेश उपाध्याय, मार्तण्डय स्वामी, डॉ. रवींद्र बुधौलिया, महेश पांडेय मौजूद रहे। क्षत्रिय कलवार महासंघ ने शंकर सिंह का बगीचा स्थित भगवान सहस्त्रबाहू मंदिर पर शस्त्र पूजन व दशहरा मिलन समारोह हुआ। शुरूआत में भगवान सहस्त्रबाहू का पूजन किया गया। इसके बाद एक-दूसरे को पान खिलाकर दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अजीत राय, रामेश्वर राय, मुरली राय, आनंद राय, शिवकुमार ओमहरे, राधे राय, ओम राय, गिरीश शिवहरे, अंकित राय, यश राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खत्री सभा ने घास मंडी स्थित राम जानकी मंदिर में शस्त्र पूजन के साथ दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया। अध्यक्ष विजय खनना ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के वंशज होने के कारण आज विजयादशमी को हम सभी खत्री दिवस के रूप में मनाते हैं। आज के दिन भगवान राम ने अपने मजबूत संगठन के बल पर असत्य के प्रतीक रावण का वध कर विजयश्री प्राप्त की थी। इस दौरान समाजसेवी सतीश खत्री, श्याम कौशल, सूरज मलिक, राजीव खत्री, सिद्धनाथ टंडन, बीके बट्टा, दीपक अरोरा, रवि बजाज, संजय चड्डा, दयाराम कंचन, उमेश कंचन, दिलीप सहगल, नीरज मेहरोत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed