{"_id":"5bc8e4b7bdec22697652a34e","slug":"shasan-me-fasi-crosing-overbridge-ki-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन में फंसी ग्वालियर और ललितपुर रोड क्रासिंग ओवरब्रिज की फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन में फंसी ग्वालियर और ललितपुर रोड क्रासिंग ओवरब्रिज की फाइल
amarujala
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
overbridge, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर और ललितपुर रोड क्रासिंग गेट पर लगने वाला जाम लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है। ग्वालियर रोड क्रासिंग ट्रेनों के आवागमन की वजह से 24 में 14 घंटे बंद रहती है। दूसरा, उन्नाव- बालाजी मार्ग पर नई सड़क बनने के बाद से वाहनों की संख्या में और इजाफा हो गया है। इससे हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसा ही हाल ललितपुर रोड क्रासिंग पर बना रहता है। यहां ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव दो साल से प्रदेश सरकार के पास फाइल में फंसा है।
उन्नाव बालाजी मार्ग पर नई सड़क बनने के बाद से ग्वालियर रोड क्रासिंग से वाहनों के निकलने की संख्या में और इजाफा हो गया है। बृहस्पतिवार की दोपहर ट्रेन आने का समय होने के कारण ग्वालियर रोड क्रासिंग का गेट बंद कर दिया गया। इससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। गेट खुलते ही वाहन आमने-सामने आ गए, जिससे जाम लग गया। जाम खुलने में आधे घंटे का समय लग गया। यहां व्यवस्था बनाने के लिए आए नजदीक बनी पुलिस चौकी कर्मी भी मूकदर्शक बने सब देखते रहे। इस दौरान तेज धूप में वाहन चालकों का बुरा हाल हो गया।
ऐसी स्थिति हर दिन बनी रहती है। रेलवे ने प्रस्तावित ओवरब्रिज के लिए स्वीकृति दे रखी है, लेकिन राज्य सरकार की मुहर लगना अभी बाकी है। जबकि, संबंधित विभागों के एस्टीमेट की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। इस संबंध में सेतु निगम के एक अधिकारी ने बताया कि शासन से मंजूरी मिलते ही ओवरब्रिज का काम शुरू हो जाएगा। ऐसा ही हाल ललितपुर रोड क्रासिंग पर बना रहता है।
विज्ञापन
14 घंटे बंद रहती है क्रासिंग
ग्वालियर रोड क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए रेलवे तैयार है। इसका प्रस्ताव प्रदेश शासन को भिजवा दिया गया है लेकिन अभी तक वहां से स्वीकृति नहीं मिलने के कारण मामला अटका है। ओवरब्रिज निर्माण में 5.99 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गौरतलब है कि इस क्रासिंग से 24 घंटे के भीतर मालगाड़ियों सहित 70 ट्रेनें गुजरती हैं और लगभग 14 घंटे क्रासिंग बंद रहती है। इसी तरह ललितपुर रोड क्रासिंग 24 घंटे में छह घंटे बंद रहती है।
ये रही सर्वे रिपोर्ट
शासन को भेजे गए प्रस्ताव के साथ रेलवे का ट्रैफिक ट्रेन व्हीकल यूनिट का सर्वे भी शामिल किया गया। रेलवे हर तीन साल के अंतराल में रेलवे क्रासिंग से गुजरने वाले वाहनों का सर्वे कराता है। 24 घंटे में रेलवे क्रासिंग से कितने वाहन गुजरे (पैदल यात्री को छोड़कर), यहां तक कि साइकिल सवार को भी सर्वे में जोड़ा जाता है। प्रस्ताव में सर्वे का हवाला देते हुए बताया गया कि अभी इस क्रासिंग से महीने में 1.76 लाख वाहन गुजरते हैं। इसी तरह ललितपुर रोड पर 1.60 लाख वाहन गुजरने का आंकड़ा है।
दोबारा बात करेंगे
विधायक रवि शर्मा ने फरवरी 2018 में बताया था कि उन्होंने उप मुख्यमंत्री से दोनों क्रासिंग गेट पर ओवरब्रिज बनाने की फाइल को शीघ्र स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया था। मगर, इसके बाद क्या हुआ? पता नहीं चल सका। इस संबंध में विधायक ने बताया कि अभी उन्हें फाइल की प्रगति की जानकारी नहीं है। काफी समय से इस संबंध में शासन से संवाद नहीं हुआ है। जल्द ही दोबारा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलेंगे।