फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shaili Singh misses out by a narrow margin: Was among the top three in the early rounds

मामूली अंतर से चूकीं शैली सिंह: शुरुआती दौर में शीर्ष तीन में थीं शामिल, चीनी खिलाड़ी ने अपने नाम किया पदक

Mon, 28 Sep 2026 02:45 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 02:45 AM IST
सार

छठे और अंतिम प्रयास में चीनी खिलाड़ी मेंगी तान ने शैली से चार सेंटीमीटर ज्यादा लंबी छलांग लगाकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
Shaili Singh misses out by a narrow margin: Was among the top three in the early rounds

विस्तार

एशियाई खेलों की लंबी कूद स्पर्धा में झांसी की बेटी शैली सिंह मामूली अंतर से पदक से चूक गईं। झांसी के साथ ही शैली से पूरे देश को काफी उम्मीद थी। इस पर वह खरी उतरती दिख रही थीं। वह छह में से शुरुआती पांच प्रयासों में शीर्ष तीन एथलीटों में शामिल थीं। लेकिन, छठे और अंतिम प्रयास में चीनी खिलाड़ी मेंगी तान ने शैली से चार सेंटीमीटर ज्यादा लंबी छलांग लगाकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


22 वर्षीय शैली ने फाइनल के पांचवें प्रयास में 6.42 मीटर लंबी छलांग लगाई, लेकिन चीनी खिलाड़ी ने इसके बाद 6.46 मीटर छलांग लगाकर भारतीय उम्मीदों को तोड़ दिया। इससे शैली चौथे स्थान पर खिसक गईं।
विज्ञापन


चोट से उबरकर की थी कड़ी तैयारी
लंबी कूद में देश की बड़ी उम्मीद बनकर उभरीं शैली सिंह को चोटों ने काफी परेशान किया है। चोट से उबरने के बाद उन्होंने एशियाई खेलों के लिए 6.67 मीटर लंबी छलांग लगाकर भारतीय टीम में जगह बनाई। एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता शैली ने एशियाई खेलों का अपना पहला पदक जीतने के लिए अपनी कोच और मेंटोर पूर्व महान एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज के मार्गदर्शन में कड़ा अभ्यास किया। शैली ने 2023 में 6.76 मीटर लंबी छलांग लगाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। यदि वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को दोहरा देतीं, तो स्वर्ण पदक उनके नाम होता। क्योंकि, चीन की हुआंग यिंगयिंग ने 6.55 मीटर के साथ स्वर्ण और शैली की हमवतन एंसी सोजन ने 6.53 मीटर के साथ रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


...और छा गया सन्नाटा
रविवार को अपराह्न करीब 3:30 बजे जब एशियाई खेलों में महिला वर्ग की लंबी कूद का फाइनल शुरू हुआ, तो झांसी में शैली सिंह के परिजनों के साथ ही कई खेल प्रेमी टीवी और मोबाइल पर लाइव प्रसारण देख रहे थे। प्रशंसक उनकी हर छलांग पर उत्साहित हो रहे थे। पांच प्रयास तक शैली शीर्ष तीन में शामिल थीं। उम्मीद थी कि कम से कम पदक तो आ ही जाएगा। छठे प्रयास में चीनी खिलाड़ी ने उनसे ज्यादा छलांग लगाई, तो सभी हतोत्साहित हो गए और एकदम सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed