{"_id":"6a52a5f888d5f87fea0ce724","slug":"shacks-and-temporary-encroachments-removed-from-the-highway-jhansi-news-c-420-1-mot1007-9531-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हाईवे से टीन-टप्पर व अस्थायी कब्जे हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हाईवे से टीन-टप्पर व अस्थायी कब्जे हटाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- राजमार्ग की अधिकृत भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
लुहारी। झांसी - खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अधिकृत भूमि पर किए गए अवैध अस्थायी अतिक्रमणों के खिलाफ शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे लगाए गए टीन-टप्पर व अन्य अस्थायी कब्जों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की गई।
यह अभियान परियोजना निदेशक, पीआईयू छतरपुर संदीप पाटीदार के निर्देशन में सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संचालित किया गया। टीम ने राजमार्ग के स्थानों का निरीक्षण कर अधिकृत भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई की।
इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा, यातायात की सुगमता व दुर्घटनाओं की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए इस तरह की कार्रवाई आगे भी चलेगी। इस मौके पर रोड पेट्रोलिंग अधिकारी नंदकिशोर अहिरवार, भूपेंद्र कुशवाहा, राहुल आदि मौजूद रहे।