{"_id":"5f84ad658ebc3e9ba1388cdc","slug":"seven-hours-stop-light-people-disturb-reporters-news-jhs178493042","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार घरों की सात घंटे गुल रही बिजली, पानी को भी तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार घरों की सात घंटे गुल रही बिजली, पानी को भी तरसे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सूतीमिल सबस्टेशन पर सोमवार को शॉर्ट सर्किट से दो बार में 14 रिले (सुरक्षा उपकरण) व वायरिंग जल गईं। इससे दस हजार घरों की सात घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली के बिना संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले 50 हजार से अधिक लोगों का बुरा हाल रहा। इन फॉल्टों को ठीक करने में कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
सोमवार की दोपहर 2.30 बजे सूतीमिल सबस्टेशन पर शॉर्ट सर्किट होने पर छह रिले (सुरक्षा उपकरण) एक साथ खराब हो गए। वायरिंग भी जल गई। ऐसा होने पर सबस्टेशन की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ गई। शाम को फॉल्टों को ठीक करने के बाद सबसे पहले थापक बाग फीडर की लाइन को चालू किया गया, लेकिन थोड़ी देर में ही दोबारा फॉल्ट आ गया और इस बार आठ रिले और खराब हो गईं। दोबारा आए फॉल्ट को रात 9.30 बजे ठीक किया जा सका।
कर्मचारी अवर अभियंता सुनील कुमार की देेखरेेख में काम करते रहे। इस बीच सूतीमिल, पाल कॉलोनी, महेंद्र पुरी कॉलोनी, अयोध्या पुरी, थापक बाग, फ्रेंड्स कॉलोनी, ग्वालियर रोड क्रासिंग, औद्योगिक क्षेत्र, ग्रासलैंड, करारी, कांशीराम कॉलोनी, अंबावाय आदि क्षेत्रों की बिजली बंद रही। बिजली का असर दतिया गेट फिल्टर से होने वाली जलापूर्ति भी पड़ा। संबंधित क्षेत्रों को शाम के वक्त जलापूर्ति नहीं मिल सकी।