फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Set up a new home with her lover, divided the children as well.

Jhansi News: प्रेमी संग बसाया नया घर, बच्चों का भी किया बंटवारा

Fri, 28 Nov 2025 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Set up a new home with her lover, divided the children as well.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली/ललितपुर। कस्बा पाली के एक मोहल्ले में पांच बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ अपनी नई दुनिया बसा ली। दो बच्चों को वह पति के पास छोड़ गई, जबकि तीन बच्चों को अपने साथ ले गई। अब दोनों बच्चे मां को याद कर-कर रो रहे हैं। वे दोनों अपनी दादी और पिता से सवाल कर रहे हैं कि उनकी मां और भाई-बहन कहां चले गए हैं। मासूमों के सवालों का जवाब न तो पिता के पास है और ही दादी के पास।
महिला की शादी 15 वर्ष पहले कस्बे के एक मोहल्ले निवासी युवक से हुई थी। महिला की चार पुत्रियां और एक पुत्र है। सभी बच्चों की उम्र दस वर्ष से कम की है और सबसे छोटा बच्चा डेढ़ साल का है। वह कुछ माह पूर्व महिला कहीं चली गई थी। उसके पति को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी कस्बा के ही व्यक्ति के घर पर है। इसके बाद पति ने पाली थाना में प्रार्थना पत्र दिया था। पाली पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को बुलाया कर समझाया। महिला के पति ने भी खूब समझाया, लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। जब पति ने बच्चों को साथ में रखने के लिए कहा तो महिला नहीं मानी।
विज्ञापन

इस बीच महिला और उसके पति के बीच आपसी समझौता हुआ। महिला ने दो बेटियों और एक बेटे को अपने पास रखा लिया, जबकि पति को दो बेटियां दे दी है। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ रहने चली गई। प्रेम प्रसंग में बच्चों का इस प्रकार से बंटवारा होने की चर्चा कस्बा में खूब हो रही है। वहीं महिला के पति के पास रह रहे दो बच्चे अपने भाई-बहनों से बिछड़ने के गम में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मामला थाना पाली में आया था। महिला को उसके पति ने खूब समझाया, लेकिन महिला प्रेमी के साथ में रहना चाहती थी। दोनों ने आपस में ही बच्चों का बंटवारा कर लिया है। दोनों यह बात लिखित रूप से दे गए हैं।
दीपक कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना पाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed