फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Server not improved, employees booking medicine orders from their own phones

Jhansi News: सर्वर नहीं सुधरा, खुद के फोन से दवा के ऑर्डर बुक कर रहे कर्मचारी

Sun, 17 Mar 2024 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Server not improved, employees booking medicine orders from their own phones
मेडिकल कॉलेज में देर से मिल रहा टोकन नंबर, मरीज को डॉक्टर को दिखाने के लिए करना पड़ रहा इंतजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दो हफ्ते बाद भी सर्वर ठीक नहीं हो सका है। खुद के मोबाइल फोन से ही कर्मचारी यूपी मेडिकल कॉरपोरेशन की वेबसाइट पर जाकर दवाओं के ऑर्डर बुक कर रहे हैं। कार्यालय से जुड़े कामकाज प्रभावित होने से लेकर मरीजों को देर से टोकन नंबर मिल पाने से डॉक्टर को दिखाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।


मेडिकल कॉलेज में सर्वर की समस्या होने के बाद ऑनलाइन कामकाज करने में काफी दिक्कत हो रही है। इससे कर्मचारी तो परेशान हो ही रहे हैं। साथ ही आमजन को भी काफी दिक्कत हो रही है। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बन पाने से लोग मेडिकल कॉलेज का लगातार चक्कर काटने को मजबूर हैं। इसके अलावा मरीजों को काउंटर से दी जाने वाली दवाओं का ब्योरा भी ऑनलाइन दर्ज नहीं हो पा रहा है। मरीजों की आभा आईडी भी उसी के मोबाइल से बन पा रही है। आईडी बनने के बाद मरीज को मेडिकल कॉलेज द्वारा ओपीडी में डॉक्टरों को दिखाने के लिए इंटरनेट के जरिए टोकन नंबर दिया जाता है, जिसे देने में समय लग रहा है। क्योंकि, कर्मचारी जब अपने मोबाइल फोन के इंटरनेट से कंप्यूटर चलाता है तो उसकी स्पीड धीमी रहती है। देर से टोकन नंबर मिलने से मरीज को डॉक्टर को दिखाने के लिए भी काफी इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सचिन माहुर का कहना है कि जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed