फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Semester exams of February 17 postponed due to police recruitment exam, will now be held in March

Jhansi News: पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते 17 फरवरी की सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित, अब मार्च में होंगी

Thu, 01 Feb 2024 02:46 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 01 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Semester exams of February 17 postponed due to police recruitment exam, will now be held in March
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते बुंदेलखंड विवि ने आगामी तीन सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। साथ ही बदली हुई तिथि की घोषणा की है। स्थगित परीक्षाएं चार मार्च को होंगी। जिले में आगामी 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा होनी है। इन परीक्षाओं के लिए बुंदेलखंड विवि के कुछ महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जबकि इसी बीच बुंदेलखंड विवि की भी सेमेस्टर परीक्षाएं हैं। अब विश्वविद्यालय ने 17 फरवरी को होने वाली बीए प्रथम सेमेस्टर की इंग्लिश प्रॉस एंड राइटिंग स्किल्स, बीए तृतीय सेमेस्टर की नेशनल सिक्योरिटी आस्पेक्ट्स और बीए चतुर्थ सेमेस्टर की को ऑपरेटिव गर्वनमेंट एंड पॉलिटिक्स की प्रश्नपत्र की परीक्षा स्थगित की है। यह परीक्षाएं अब चार मार्च को होंगीं। मुख्य परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते सेमेस्टर परीक्षा की तिथि बदली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed