फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Selfie with ditch campain

जगह-जगह गड्ढे, लोग हो रहे हादसों के शिकार

Sat, 26 Sep 2020 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Selfie with ditch campain
भरत बट्टा ने शिवाजी नगर सुधा नर्सिंग होम के पीछे हुए गड्ढे की तस्वीर भेजी।
झांसी। जिले भर की सड़कों पर हुए गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुके हैं। लोग अमर उजाला के अभियान से जुड़कर सड़कों की बदहाली को तस्वीरों से बयां कर रहे हैं। साथ ही परेशानी को दूर करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सड़कों पर गड्ढों से लोग आए दिन हादसों की चपेट में आ रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने लोगों की परेशानी को सरकार और जिम्मेदारों तक पहुंचाने के लिए सेल्फी विद गड्ढा अभियान शुरू किया है। लोग लगातार अभियान के साथ जुड़कर जागरूक नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए अपने क्षेत्र की सड़कों की बदहाली और गड्ढों की कहानी साझा कर रहे हैं। शुक्रवार को कई लोगों ने अपने क्षेत्र की सड़कों पर हुए गड्ढों की तस्वीर अमर उजाला के साथ साझा की।
विज्ञापन

करगुवांजी निवासी अभिजीत सिंह ने सिद्धार्थ गेस्ट हाउस गली नंबर दो में हुए गड्ढों की तस्वीर भेजी। उन्होंने कहा कि जल निगम ने पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को दुरुस्त करने की पहल नहीं की। इसके चलते आए दिन लोग हादसों के शिकार होते हैं। पुलिया नंबर नौ के सुमित परिहार ने न्यू रेलगंज में टूटी सड़क और नाली की पटिया टूटने से हो रही समस्या को बताया। भरत बट्टा ने शिवाजी नगर में सुधा नर्सिंग होम के पीछे हुए गड्ढों से होने वाली परेशानी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक साल से गड्ढे के चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। आरके सिंह ने रक्सा से ढिकौली जाने वाले मार्ग पर हुए गड्ढों के चलते हो रही परेशानी की जानकारी दी। बताया कि वाहन चालकों को हादसों का डर सताता है। .
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य पाठक ने सिग्नेचर टावर के सामने बल्लमपुर रोड पर हुए गड्ढों से हो रही समस्या की जानकारी देते हुए बताया कि मार्ग के निर्माण की कोई पहल नहीं की जा रही है। उन्नाव बालाजी रोड निवासी ऋ षभ कुशवाहा ने वाटर फिल्टर के पास हुए गड्ढों की तस्वीर भेजी। उन्होंने कहा कि एक साल से गड्ढों को मलबे से भरा जा रहा है। इसके चलते राहगीरों को परेशानी होती है। खटकयाना मोहल्ले के सोहेल खान ने अपने क्षेत्र में नाली के पास हुए गड्ढे की सेल्फी साझा करते हुए परेशानी को बयां किया।
-------------
फिल्टर मार्ग का होगा निर्माण, पीडब्ल्यूडी ने दी अनुमति
नगर निगम ने फिल्टर मार्ग का निर्माण कराने की तैयारी शुरू कर दी है। अमर उजाला के अभियान के तहत लगातार फिल्टर मार्ग के गड्ढों की समस्या उठाई जा रही है। नगर निगम के चीफ इंजीनियर एलएन सिंह ने बताया कि फिल्टर मार्ग पीडब्ल्यूडी के अधीन है, जिसके निर्माण के लिए नगर निगम ने अनुमति मांगी थी। पीडब्ल्यूडी से अनुमति मिल गई है। साथ ही टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। बारिश के चलते काम शुरू नहीं हो सका है। जल्द ही फि ल्टर मार्ग का निर्माण शुरू हो जाएगा।

----------
आप भी भेजें तस्वीर
सड़क पर गड्ढों में गिरकर लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए अमर उजाला ने सेल्फी विद गड्ढा अभियान शुरू किया है। एक जागरूक नागरिक का कर्तव्य पूरा करते हुए आप गड्ढे के साथ सेल्फी खींचकर हमें भेजें, जिसे हम अमर उजाला में प्रकाशित करेंगे। इतना ही नहीं, समस्या के समाधान के लिए जिम्मेदार विभाग तक पहुंचाएंगे। सेल्फी के साथ नाम तथा उस जगह का नाम जरूर लिखें जहां सड़क पर गड्ढा है। सेल्फी मोबाइल नंबर 9415183605 पर भेजी जा सकती है।

ऋषभ कुशवाहा ने फिल्टर के पास उन्नाव बालाजी रोड हुए गड्ढे की तस्वीर भेजी।

ऋषभ कुशवाहा ने फिल्टर के पास उन्नाव बालाजी रोड हुए गड्ढे की तस्वीर भेजी।

Selfie with ditch campain

Selfie with ditch campain

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed