फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Self-restraint was described as the path to true happiness.

Jhansi News: संयम को सच्चे आनंद का मार्ग बताया

Tue, 22 Sep 2026 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Self-restraint was described as the path to true happiness.
सकरार। दस लक्षण महापर्व के छठे दिन उत्तम संयम धर्म और सुगंध दशमी मनाई गई। इस अवसर पर श्री 1008 नेमी दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान हुए। श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा श्रद्धापूर्वक की गई। शांतिधारा का सौभाग्य नवल जैन, विवेक जैन, अंकित जैन चौधरी परिवार सहित नेमीचंद जैन, कुलदीप जैन, दीपक जैन, सतीश जैन, अंकुर जैन मोदी परिवार, सुरेंद्र जैन, सोनू जैन, बॉबी जैन, जिनेंद्र जैन, छोटू जैन व मोनू जैन चौधरी परिवार को मिला। प्रवचन में संयम को आत्मशुद्धि, शांति और सच्चे आनंद का मार्ग बताया गया। शाम को संगीतमय आरती हुई और विजय जैन ने शास्त्र वाचन किया। श्री 108 विद्यासागर सभागार में बच्चों ने नाटिका प्रस्तुत की। मंगलाचरण आशु ने किया और रिया हर्ष ने मंच संचालन संभाला। बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। संवाद
विज्ञापन

0000
‘जीवन को अनुशासित करता है संयम’
रानीपुर। स्थानीय दिगंबर जैन समाज पर्यूषण पर्व श्रद्धा भाव से मना रहा है, जिसके छठवें दिन उत्तम संयम धर्म की विशेष आराधना हुई। दिगंबर जैन मंदिर में भगवान जिनेंद्र देव का महामस्तकाभिषेक और पावन शांतिधारा संपन्न हुई। इसके बाद मंत्रोच्चार व जयकारों के बीच सामूहिक पूजन और शास्त्र स्वाध्याय हुआ। ब्रह्मचारिणी किरण सुंदरी दीदी ने ''''उत्तम संयम'''' की व्याख्या की। उन्होंने बताया कि संयम जीवन को अनुशासित करता है, कष्ट नहीं देता। दीदी ने इंद्रिय संयम व प्राणी संयम का महत्व समझाया। उन्होंने इच्छाएं सीमित करने और जीव मात्र के प्रति दया भाव रखने की प्रेरणा दी। शाम को मंदिर में सामूहिक संगीतमय मंगल आरती की गई। जीतेंद्र जैन, करुण जैन, अरविंद चौधरी, सिद्धेश जैन, शुभम जैन, जयकुमार ओलिया, समकित जैन, सिद्धांत जैन आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

0000
संतोष और सत्य धर्म अपनाने का दिया संदेश
बरुआसागर। दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व पर सुगंध दशमी मनाई गई। भक्तों ने अग्नि हवन कुंड में धूप का क्षेपण किया। सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे को बिंदी लगाकर सुहाग सामग्री भेंट की। सत्य व संयम धर्म के दिन अभिषेक शांतिधारा की गई। इसका सौभाग्य प्रदीप कुमार जैन थांदला, अंकुर जैन, अनुपम जैन, प्रमोद जैन भंडारी, अभिनंदन जैन अहमदाबाद, अभय नायक, निर्भय जैन नायक, विराग जैन, रेखा नायक और संजय बबीता अलया को प्राप्त हुआ। दोपहर में तेरह द्वीप विधान किया जा रहा है, जिसका वाचन चतुर्दशी तक चलेगा। पंडित आदि शास्त्री ने प्राप्त पर संतोष और सत्य धर्म अपनाने का संदेश दिया। बच्चों ने सती मनोरमा एवं पाठशाला का महत्व नाटक का मंचन किया, जिसका निर्देशन नीलम मामी और रानू विराग जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन और आभार दिगंबर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष सिंघई संदीप कुमार जैन ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed