फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seepari kalibadi temple worship

काली बाड़ी में विराजी मां दुर्गा, जगत के कल्याण को हुई प्रार्थनाएं

Fri, 23 Oct 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Seepari kalibadi temple worship
शहर के फूटा चौपड़ा कालीबाड़ी में बृहस्पतिवार से मां दुर्गा की पूजा शुरु हो गई। अमर उजाला
झांसी। बृहस्पतिवार को नवरात्र की छठ पर महानगर की दुर्गा बाड़ियों में दुर्गा उत्सव प्रारंभ हुआ। सीपरी कालीबाड़ी एवं शहर कालीबाड़ी में आमंत्रण अधिवास हुआ। घट पूजा कर मां जगदंबे की स्तुति की गई। आरती में भक्तों ने मां के अनुपम रूप के दर्शन किए।
विज्ञापन

सीपरी कालीबाड़ी में दुर्गा उत्सव पर मां को आमंत्रण अधिवास पूजा कर घट पूजा की गई। बंगाली समाज के सभी परिवारों ने जगत के कल्याण के लिए प्रार्थना की। श्रद्धालुओं को मास्क पहनने के बाद ही प्रवेश दिया गया। इस अवसर पर सीपरी कालीबाड़ी एसोसिएशन के सचिव प्रियांशु डे, संदीप मित्रा, राजेश मित्रा, नवीन डे, लव देवनाथ, रंजीत चक्रवर्ती, सुमित मंडल आदि मौजूद रहे। इधर शहर कालीबाड़ी में मां दुर्गा की मूर्ति विराजमान कर आमंत्रण अधिवास का आयोजन हुआ। मां को आमंत्रण का आह्वान किया गया। बांधव समिति के सचिव रवि शंकर चटर्जी के अनुसार कालीबाड़ी में शाम को 8 बजे आरती होगी। शुक्रवार को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पूजा होगी। केला, गन्ना और कुम्हैड़ा की बलि दी जाएगी।
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार को महानगर में शारदीय नवरात्र की छठ पर भक्तों ने मां कात्यायनी की पूजा आराधना की। मंदिरों में मां जगदंबे के विविध रूपों के दर्शन किए और ढोलक, मजीरों की धुन पर मोहक भजन गाए। महानगर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां को पोशाक एवं प्रसाद अर्पण किया। वहीं, कन्याओं का भी पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को षष्ठी पर भी माता के दिव्य रूपों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सजे धजे देवी मंदिर भव्यता की छटा बिखेर रहे है। महानगर के देवी मंदिरों पंचकुइयां मंदिर, महाकाली मंदिर, कैमासन मंदिर, लहर की माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पूजा अर्चना की। मां को पोशाक में चुनरी और प्रसाद अर्पण किया। वहीं, कई श्रद्धालुओं ने आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में अखंड ज्योति एवं घट की पूजा की। इधर अन्य दिनों की तरह दुर्गा उत्सव पंडालों में भी लोगों का तांता मां के दर्शन के लिए लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed