फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seeing the younger brother drowning, the elder brother jumped into the water, both died

Jhansi News: छोटे भाई को डूबता देख पानी में कूदा बड़ा भाई, दोनों की मौत

Fri, 04 Aug 2023 10:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Seeing the younger brother drowning, the elder brother jumped into the water, both died
फाइल फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बबीना स्थित कायबाय चेकडैम में मछली पकड़ने के दौरान पानी में डूबने से चचेरे दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाइयों को पानी में डूबता देख दोस्त भी चेकडैम में कूदा, लेकिन वह इनको नहीं बचा सका। दोनों भाइयों के शव शुक्रवार दोपहर पुलिस ने चेकडैम से बरामद कर लिए।

बबीना के सिमरावारी गांव के पास कायबाय नाले पर चेकडैम बना हुआ है। आरा मशीन निवासी सुमित (18) पुत्र देवेंद्र अपने चचेरे भाई अमर राजपूत (14) पुत्र तुलसीदास को लेकर बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे मछली पकड़ने गया था। उनके साथ दोस्त अतुल सोनी (18) पुत्र कल्लू भी था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मछली मारते समय अमर का पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। भाई को पानी में डूबता देखकर बड़ा भाई सुमित उसे बचाने के लिए चेकडैम में कूद गया। सुमित भी पानी में डूब गया। यह देख अतुल ने भी छलांग लगा दी। नाले में पानी के तेज बहाव में वह भी बहने लगा। कुछ दूर जाकर अतुल तो बाहर निकल आया, लेकिन सुमित और अमर का पता नहीं चला। सूचना पर बबीना पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को तलाशने के दौरान दोपहर करीब दो बजे गोताखोरों ने मौके से दो सौ मीटर दूर दोनों के शव पानी से बाहर निकाले। बबीना थाना प्रभारी रणविजय सिंह के मुताबिक दोनों के शव बरामद करके उनको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed