{"_id":"5755d8dd4f1c1be6209c596e","slug":"see-the-moon-start-ramadaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद नजर आया, रोजे आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद नजर आया, रोजे आज से
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सोमवार की शाम चांद नजर आने के बाद चांद कमेटी ने मंगलवार से रोजे का एलान कर दिया। इसके साथ ही लोगों के चेहरों पर रौनक छा गई। सभी ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। रात में मुस्लिमों ने तराबियां पढ़ दुआएं मांगीं।
सोमवार को चांद का मुस्लिमों को बेसब्री से इंतजार था। मस्जिदों व घरों की छतों से लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए थे। लेकिन, लंबे इंतजार के बाद झांसी में चांद नजर नहीं आया।
आखिर में चांद कमेटी द्वारा अन्य जिलों की कमेटियों से संपर्क साधा गया। भोपाल, लखनऊ, इलाहाबाद, दमोह आदि स्थानों पर चांद दिखाई देने की सूचना मिलने पर यहां भी मंगलवार से रोजे का एलान कर दिया गया। इसके लिए बिसाती बाजार मस्जिद में चांद कमेटी की बैठक हुई, इसमें अध्यक्ष मौलाना आमिर, सचिव मौलाना फखरुद्दीन, कोषाध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद साबिर कासमी आदि मौजूद रहे। चांद कमेटी के एलान के बाद मुस्लिमों ने एक दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। कुछ ही देर में यह सूचना सोशल मीडिया पर भी छा गई।