फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   See Councillor-Mayor, seems to be taking the Lota race

देखो पार्षद-महापौर, लोटा लेकर लगती है दौड़

Sun, 14 May 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
See Councillor-Mayor, seems to be taking the Lota race
toilets, jhansi news - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छता अभियान वार्ड 47 में पुरानी तहसील के पास वाले इलाके में फैल है। यहां के दलित एवं गरीब वर्ग के लोग रोज सुबह शौच क्रिया के लिए सुबह से लौटा लेकर दौड़ लगाते हैं। इस इलाके के पार्षद और शहर की महापौर भाजपा से ही हैं, लेकिन खुले में शौच की समस्या का वह समाधान नहीं करा सके। स्थिति यह है कि इलाके में एक भी सरकारी प्राथमिक स्कूल नहीं है।
इस वार्ड में गनपत का बगीचा, बडरयाना, पुरानी तहसील क्षेत्र, वाल्मीकि मुहल्ला, ढिमरयाना, आंतिया तालाब क्षेत्र, शक्ति नगर, कुंज विहार, चंद्र विहार कॉलोनी, विनोद विहार, साकेत कॉलोनी, खंडोवा मंदिर क्षेत्र, खंडेराव गेट तिराहा आदि इलाके आते हैं, इनमें करीब आठ हजार लोग रहते हैं। महारानी लक्ष्मी बाई पार्क और मैथली शरण गुप्त पार्क इसी वार्ड का हिस्सा हैं, जहां शहर के कौने-कौने से लोग घूमने आते हैं। पुरानी तहसील के पास किले की तलहटी के मैदान पर सुबह-सुबह क्षेत्र के सैकड़ों लोग शौच के लिए जाते हैं। इलाके के कई लोगों ने व्यक्तिगत शौचालय के लिए आवेदन किया था। गड्ढे भी खुदवाए थे, लेकिन पैसा मिलते-मिलते इतना समय बीत गया कि गड्ढे अपने आप ही पुर गए। आंतिया तालाब के पास बने सार्वजनिक शौचालय की हालत बदतर है। तहसील-किला रोड पर बना शौचालय आपत्तियों के चलते अधूरा पड़ा है। वार्ड में माध्यमिक अनुदानित स्कूल है, लेकिन सरकारी प्राइमरी का अभाव है। बच्चों को नई बस्ती के लाल स्कूल में जाना पड़ता है।
विज्ञापन


भटकना पड़ता है बच्चों को पढ़ने के लिए
वार्ड में सरकारी प्राथमिक शिक्षा का अभाव है। गरीब परिवारों के बच्चों को पढ़ने के लिए नईबस्ती के सरकारी स्कूल में जाना पड़ता है। ऐसे में बच्चों की नियमित पढ़ाई भी नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश मिश्रा

शौचालय नहीं है
बडरयाना में शौचालय नहीं है। महिलाओं और लड़कियों को किले के मैदान में जाना पड़ता है। जिन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मनचलों का भी जमावड़ा रहता है। इसके अलावा महिलाओं को रोजगार की भी जरूरत है।  
सीमा अहिरवार

रोजगार के साधन चाहिए
वार्ड में कई परिवार मजदूर है और बेहद गरीब है। इनमें पास कोई स्थायी कामकाज नहीं है। जरूरत है कि रोजगार के साधन मिलें। ताकि परिवार बेहतरी से चल सके।
आशा

रामचंद्र राव की समाधि का हो विकास
राजा रामचंद्र राव की समाधि स्थल का विकास हो जाए। क्योंकि यह नगर की ऐतिहासिक धरोहर है। लोगों को रामचंद्र राव के बारे में पता चलना चाहिए। इसके अलावा तहसील के जाम से भी लोग परेशान रहते हैं।
अमित वर्मा

वार्ड की स्थिति
वार्ड के पूरब में एतिहासिक किला है। पश्चिम में सिंचाई विभाग का कार्यालय, उत्तर में खंडेराव गेट और दक्षिण में जीवनशाह तिराहा है।

वार्ड की पहचान
वार्ड में कुंज बिहारी मंदिर, आंतिया तालाब, राजाराम चंद्र राव की छतरी समाधि, रानी लक्ष्मीबाई पार्क, मैथिली शरण गुप्त पार्क, तहसील, गांधी भवन है।  

प्रमुख समस्या
बडरयाना में शौचालय न होना। कुंज वाटिका में जलभराव, सरकारी प्राथमिक स्कूल का अभाव, आंतिया तालाब पर गंदगी के ढेर और मछली विक्रय, आंतिया तालाब से जुडे़ नाला का जाम होना।

सुविधा
आंतिया तालाब, रानी लक्ष्मीबाई पार्क, मैथिली शरण पार्क, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की सुविधा, वार्ड की लगभग सभी मुहल्लों में रोड निर्माण, आतियां तालाब-आशिक चौराहा मार्ग पर महिला व पुरुषों के लिए चार टायलेट, दलित मुहल्लों में पानी की पाइप लाइन बिछी, 20 हैंडपंप और नए नालों का निर्माण, दो कुओं की सफाई कर उसका पानी उपयोग में लिया जा रहा है।

प्रमुख व्यक्तित्व
शहर के पहले मेयर डा. बी लाल इसी वार्ड में रहते हैं। नगर विधायक रवि शर्मा के पैत्रिक आवास इसी वार्ड क्षेत्र में है।

परचूनी की दुकान चलाते है पार्षद
पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित वार्ड 47 से जीतकर पहली बार पार्षद बने लखन कुशवाहा हाईस्कूल पास हैं। परिवार चलाने के लिए उनकी परचूनी की दुकान है। पूर्वजों के पुराने मकान में रह रहे संयुक्त परिवार के साथ रहने वाले लखन भाजपा के सक्रिय सदस्य है और सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। चुनाव में चार प्रतिद्वंद्वियों को हराकर वह चुनाव जीते थे।

अधूरा पड़ा है शौचालय
खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए किला रोड पर शौचालय का निर्माण कराया, लेकिन वह अधूरा पड़ा है। सरकारी प्राथमिक स्कूल के लिए प्रस्ताव सदन में पास कराया। प्रशासन को पत्र लिखा और जमीन भी बताई लेकिन कुछ नहीं हुआ।
 लखन कुशवाहा पार्षद

रिपोर्ट कार्ड
मिलनसार पार्षद के व्यवहार से सभी खुश हैं। लोगों का मानना है कि उनसे कभी भी मिलकर समस्याएं बताई जा सकती हैं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो साफ सफाई, सार्वजनिक शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण उनसे नाराज हैं।


समस्याएं हमें बताएं
अगर आपके वार्ड में और भी समस्याएं हैं तो उसे अमर उजाला से साझा करें। इसके लिए आप अपने समस्या लिखकर jhs-cityreporter@jhs.amarujala.com पर मेल करें या 8840574375 पर कॉल करें। हम उसे भी प्रकाशित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed