{"_id":"6629aed79d60dde18509e944","slug":"secondary-school-students-will-be-ready-for-employment-jhansi-news-c-11-1-hsr1006-303666-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रोजगार के लिए तैयार होंगे माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रोजगार के लिए तैयार होंगे माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थी
विज्ञापन
- कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को रुचि के अनुसार ट्रेड देकर दिया जाएगा प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। समग्र शिक्षा के तहत माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए 18 प्रकार के ट्रेडों की सूची सभी प्रधानाचार्यों के पास भेजी गई है, जिनमें से विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार ट्रेडों की जानकारी जिला परियोजना अधिकारी को भेजी जाएगी। चयनित ट्रेड का प्रशिक्षण कॉलेज में दिया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षित ट्रेनर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करेंगे। इस तरह विद्यार्थी किसी भी ट्रेड में रोजगार के लिए तैयार हो सकेंगे।
बता दें कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में माध्यमिक स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने पर जोर दिया गया है। इसी के तहत जिले के सभी राजकीय तथा अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में स्थानीय आवश्यकता के अनुसार व्यावसायिक शिक्षा दी जा रही है।
ये हैं ट्रेड-- -
कंस्ट्रक्शन, टूरिज्म एंड हास्पिटलिटी, ब्यूटी एंड वेलनेस, वस्त्र निर्माण, खाद्य संरक्षण, कृषि, ऑटोमोबाइल, ऑटोमोटिव, आईटी, प्लंबिंग, रिटेल, सिक्योरिटी, फिजिकल एजूकेशन, बिजली, बैंकिंग, इलेक्ट्रानिक्स, हेल्थकेयर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेलेकॉम
विज्ञापन
बयान-- -
कॉलेज स्तर पर विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों से छात्रों की रुचि के अनुसार ट्रेड की जानकारी मांगी है।
- राजेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
बॉक्स-- --
नव भारत साक्षरता कार्यक्रम पर जोर
अधिक से अधिक लोगों को साक्षर बनाने के लिए नव भारत साक्षता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत ऐसे लोग जो विभिन्न व्यवसायों में लगे हैं, लेकिन वे शिक्षित नहीं है। उन्हें शिक्षित बनाया जा रहा है और परीक्षा लेकर प्रमाणपत्र दिया जा रहा है। इन लोगों को बेसिक शिक्षा दी जाती है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए रैल बसेरा, जिला जेल, बाल सदन, नारी निकेतन, वृद्धा आश्रम, ईंट भट्ठे, गृह सुधार, मनरेगा एवं कारखानों में ऐसे लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

ये हैं ट्रेड
कंस्ट्रक्शन, टूरिज्म एंड हास्पिटलिटी, ब्यूटी एंड वेलनेस, वस्त्र निर्माण, खाद्य संरक्षण, कृषि, ऑटोमोबाइल, ऑटोमोटिव, आईटी, प्लंबिंग, रिटेल, सिक्योरिटी, फिजिकल एजूकेशन, बिजली, बैंकिंग, इलेक्ट्रानिक्स, हेल्थकेयर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेलेकॉम
विज्ञापन
बयान
कॉलेज स्तर पर विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों से छात्रों की रुचि के अनुसार ट्रेड की जानकारी मांगी है।
- राजेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
बॉक्स