{"_id":"61630ba78ebc3e33256a1c83","slug":"second-unit-of-lalitpur-plant-started-due-to-coal-arrival-but-problem-persists-in-parichha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट: कोयला पहुंचने से ललितपुर प्लांट की दूसरी इकाई हुई शुरू, पारीछा में समस्या बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट: कोयला पहुंचने से ललितपुर प्लांट की दूसरी इकाई हुई शुरू, पारीछा में समस्या बरकरार
Sun, 10 Oct 2021 09:20 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 10 Oct 2021 09:20 PM IST
सार
ललितपुर स्थित बजाज पॉवर प्लांट में बिजली उत्पादन 1980 मेगावाट से घटकर 660 मेगावाट पर पहुंच गया था। लेकिन एक इकाई को रविवार को शुरू किए जाने से यहां अब दो इकाइयां चलने लगी हैं।
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोयले की कमी की वजह से ललितपुर में स्थित बजाज पॉवर प्लांट की तीन इकाइयों में से दो इकाइयों को बंद करना पड़ गया था। इस कारण यहां बिजली उत्पादन 1980 मेगावाट से घटकर 660 मेगावाट पर पहुंच गया था। लेकिन बंद पड़ी एक इकाई को रविवार को शुरू किए जाने से यहां अब दो इकाइयां चलने लगी हैं।
विज्ञापन
ललितपुर स्थित बजाज पॉवर पॉइंट को बीते रोज कोयले की पांच रैक मिल गईं। इसके अलावा एक-दो दिन के भीतर तीन रैक और आने वाली हैं। इससे अब यहां कोयला संकट कम नहीं रहेगा। रविवार को बंद पड़ीं दो में से एक इकाई को शुरू कर दिया गया, जिससे अब यहां तीन में से दो इकाई चल रही हैं।
विज्ञापन
वहीं, पारीछा थर्मल पावर संयंत्र पर संकट बना हुआ है। पर्याप्त कोयला न मिल पाने की वजह से यहां चार में से सिर्फ दो इकाई ही चलाई जा रही हैं।