{"_id":"5e765b1c8ebc3e77b463b167","slug":"searching-for-murder-accused-jhansi-news-jhs16300875","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस, कई लोगोो को लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस, कई लोगोो को लिया हिरासत में
विज्ञापन
झांसी। थाना रक्सा क्षेत्र से लापता डेयरी संचालक राजेश पाल की लाश अंगूरी बैराज में मिलने के बाद पुलिस हत्यारोें की तलाश में जुट गई है। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पुन: पूछताछ की। पुलिस ने कइयों के कॉल रिकॉर्ड भी खंगाले हैं। पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं।
रक्सा क्षेत्र के मवई गांव निवासी राजेश पाल (29) सोमवार की शाम घर नहीं लौटे थे। परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे, तभी इलाके से निकली राजघाट नहर के बगल से सिजवाहा से होकर मवई जाने वाले रास्ते पर करीब दो सौ मीटर दूर खंती में राजेश की चप्पल देख परिजनों में हड़कंप मच गया था। मौके पर खून के निशान थे, दांत भी टूटे पड़े थे। खून के धब्बे नहर के पास तक दिखाई दे रहे थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया था। साथ ही, उन्होंने हत्या कर शव नहर में फेंकने की आशंका जताई थी। इसके बाद पुलिस तलाश में जुट गई थी, लेकिन पता नहीं चल सका था। खोजबीन के दौरान शुक्रवार सुबह राजेश का शव मध्य प्रदेश के दतिया जिला स्थित अंगूरी बैराज में मिला था। दतिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शाम के परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। जहां रात में ही पुलिस बल के बीच अंतिम संस्कार कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में हत्यारों को दबोचने के लिए पड़ताल तेज कर दी है। पुलिस ने शनिवार को भी कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने कॉल डिटेल भी खंगाले हैं।
लूट के इरादे से नहीं हुई हत्या
मृतक की जेब से 44 हजार रुपये मिलने के बाद पुलिस लूट के इरादे से हत्या नहीं मान रही है। पुलिस का कहना है कि यदि लूट के इरादे से हत्या होती तो रुपये नहीं मिलते। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है। जल्द ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।