फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SDM's elder brother committed suicide by hanging himself

Jhansi News: एसडीएम के बड़े भाई ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 07 Mar 2024 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
SDM's elder brother committed suicide by hanging himself
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पूंछ निवासी एक ग्रामीण ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार की भोर में उनका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। उनके आत्मघाती कदम उठाने की कोई ठोस वजह तो सामने नहीं आई है लेकिन परिवार वालों का कहना है कि गांव में उनकी दुकानें बनीं हुईं थीं जिन्हें पिछले साल यह कहकर तोड़ दिया गया था वह ग्राम पंचायत की भूमि पर हैं। इससे बाद से वह परेशान रहने लगे थे। परिवार वालों ने बताया कि उनके भाई मध्यप्रदेश के भोपाल में एसडीएम हैं।

पूंछ निवासी राममोहन (54) और उनका बेटा पुरुषार्थ कस्बे में जूता-चप्पल और कॉस्मेटिक की दुकान खोले हुए थे। बेटे ने बताया कि दुकानें ग्राम पंचायत की जमीन पर बनी होने की वजह से पिछले साल जुलाई में प्रशासन ने उन्हें तोड़ दिया था। इससे वह और पिता बेरोजगार हो गए थे। फिर से दुकानें शुरू करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे, लेकिन जगह नहीं मिल पा रही थी। मंगलवार रात को पिता खेत से लौटकर आए। इसके बाद वे बिना खाना खाए ही सो गए। सुबह तीन-चार बजे के बीच वह दूसरे कमरे में चले गए और फांसी लगा ली। बेटे ने बताया कि वह सुबह छह बजे जागा तो पिता नहीं दिखाई दिए। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो पिता फंदे पर लटके हुए थे। खिड़की तोड़कर अंदर गए और पिता को नीचे उतारा। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दुकानें टूटने और फसल नुकसान होने की वजह से पिता ने आत्महत्या की है। बता दें कि राममोहन चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनसे छोटे भाई संतोष मुदगिल भोपाल में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं। जबकि, एक भाई मनोज दतिया में मां पीतांबरा पीठ में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा कपिल इंदौर में जॉब करता है। जबकि, छोटा बेटा पुरुषार्थ पिता के साथ रहता था। राममोहन की मौत के बाद से परिवार के लोगों का बुरा हाल बना हुआ है। पूंछ थाने के प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि राममोहन ने आत्महत्या की है। परिजनों ने आत्महत्या का कारण दुकान गिरने से बेरोजगार होने और ओलावृष्टि से फसल खराब होना बताया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed