फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SDM inspects encroachment in Katera market.

Jhansi News: कटेरा बाजार में एसडीएम ने अतिक्रमण का लिया जायजा

Sun, 04 Oct 2026 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
SDM inspects encroachment in Katera market.
कटेरा। डीएम के निर्देशों के बावजूद नगर पंचायत द्वारा बाजार से अतिक्रमण न हटाए जाने पर शनिवार को मऊरानीपुर एसडीएम मनोज कुमार भारती कटेरा पहुंचे। उन्होंने बाजार में घूमकर अतिक्रमण की स्थिति देखी, जिसमें पक्के निर्माण और डिब्बों से अतिक्रमण प्रमुखता से सामने आया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत ने डिब्बा संचालकों को व्यवस्थित करने के लिए जमीन चिह्नित की है, जिसके बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा। एक दुकान का मामला न्यायालय में लंबित है, जिस पर निर्णय के बाद कार्रवाई होगी। इस दौरान एसडीएम ने बंधन योजना के तहत बने नरसिंह भगवान मंदिर बरात घर और 15 लाख रुपये की स्ट्रीट लाइटों व हाईमास्ट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार प्रियदर्शी, ओमप्रकाश श्रीवास और अध्यक्ष धनीराम डबरया सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed