{"_id":"65e86e6a1cbfce5e98021316","slug":"sdm-brother-committed-suicide-by-hanging-himselfe-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: एसडीएम के भाई ने फांसी लगाकर दी जान, बेटे ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: एसडीएम के भाई ने फांसी लगाकर दी जान, बेटे ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
Wed, 06 Mar 2024 06:54 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 06 Mar 2024 06:54 PM IST
सार
झांसी में एक 54 साल की व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के बाद मृतक के बेटे ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। दुकान टुटने के बाद से वह परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूंछ निवासी राममोहन (54) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे पुरुषार्थ ने बताया कि कस्बे में नाला पट्टी पर दुकानें बनी हुईं थीं। वहां पिता जूता-चप्पल और कॉस्मेटिक की दुकान खोले हुए थे। लेकिन, जुलाई में अतिक्रमण के चलते दुकान हटा दी गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद से पिता बेरोजगार हो गए थे और परेशान रहने लगे थे। इसी बीच वे मानसिक अवसाद में चले गए थे, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। बता दें कि राममोहन चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई संतोष मुदगिल भोपाल में एसडीएम के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन