{"_id":"60d77ad68ebc3e348b79e454","slug":"school-kayakalp-start-next-months-jhansi-news-jhs1980766187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले माह तक पूरा हो जाए स्कूलों का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले माह तक पूरा हो जाए स्कूलों का कायाकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। विकास भवन में शनिवार को सीडीओ शैलेष कुमार ने विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कायाकल्प योजना के जरिए सात सौ स्कूलों में चल रहे कार्यों को अगले माह तक पूरा कर लेने के निर्देश मातहतों को दिए। इसके अलावा उन्होंने मनरेगा के अधूरे पड़े कार्यो में भी तेजी लाने को कहा है।
कायाकल्प के जरिए स्कूलों के ढांचे में सुधार कराया जा रहा है। इसके तहत निर्धारित चौदह बिंदूओं में 305 स्कूलों में 13 बिंदूओं के कार्य पूरे हो चुके। सात सौ स्कूलों में अभी ग्यारह एवं बारह बिंदूओं के मुताबिक कार्य कराए जा रहे हैं। सीडीओ शैलेष कुमार ने कायाकल्प के सभी कार्य जुलाई महीने तक पूरा कराने के निर्देश दिए। मनरेगा के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष में शुरू हुए उन कार्यों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा जिनमें 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका। मनरेगा के जरिए श्रमिकों की संख्या भी बढ़ाने के निर्देश दिए। कैच फॉर रेन योजना के 1300 से अधिक कार्य कराए जा रहे। इनके कार्य भी मनरेगा के जरिए कराने को कहा। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के जरिए 7420 आवासों का निर्माण चल रहा है। जुलाई तक यह निर्माण भी पूरा करा लेने को कहा। इस दौरान डीपीआरओ जगदीश राम, उपायुक्त रामऔतार, पशुपालन अधिकारी डा.योगेंद्र तोमर, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अमित सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।