फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   School, college near not see police in jhanshi mahanagar

महानगर में स्कूलों कॉलेजों के पास नहीं मिलती पुलिस

Tue, 03 Dec 2019 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
School, college near not see police in jhanshi mahanagar
झांसी। महानगर में तो कागजों में ही चल रहे हैं महिला सुरक्षा के सारे प्लान। स्कूल-कालेजों के आसपास तो कहीं पुलिस नजर ही नहीं आ रही। एंटी रोमियो दल भी नहीं दिखते। सोमवार को जब अमर उजाला की टीम ने शिक्षण संस्थानों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया तो ऐसा लगा कि मानो पुलिस की सारी ड्यूटियां केवल कागजों में ही चल रही हैं। किसी प्वाइंट पर खाकी नहीं दिखी। अपनी बेटियों को स्कूल-कालेज से लाने वाले गार्जियन भी बेचैन दिखे। सभी ने कहा कि हैदराबाद की घटना के बाद भी पुलिस की मुस्तैदी नजर नहीं आ रही। शहर के कई इलाके तो ऐसे हैं जो मनचले मंडराते रहते हैं।
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज: सुबह से ही छात्राओं का आना-जाना शुरू हो गया था। लेकिन इस कालेज को जाने वाले किसी भी रास्ते पर पुलिस नहीं दिखी। जब हमने छात्राओं से पूछा तो सभी का कहना था पुलिस वाले अंकल तो दिखते ही नहीं हैं। कभी आ भी जाते हैं तो केवल जीप खड़ी होकर उसमें बैठ जाते हैं। कभी पुलिस वाले टोका-टाकी करते नहीं दिखते हैं।
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद इंटर कालेज: दोपहर करीब 2.30 से 3 बजे के बाद तक पुलिस वाले नहीं दिखे। कालेज के आसपास तो छोड़िए इस कालेज को जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस नहीं दिखे। जबकि कुछ जगहों पर युवक जरूर नजर आ रहे थे। इन्होंने एक किनारे को बाइक खड़ी कर रखी थी और सड़क पर खड़े थे। लेकिन इन्हें भी यहां कोई टोकने वाला नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित कृष्णचंद्र शर्मा कन्या इंटर कालेज: इस कालेज को जाने वाले मार्ग आसिफ चौराहा से कालेज तक जाने वाले मार्ग पर भी पुलिस की मौजूदगी नहीं दिखी। क्योंकि खंडेराव गेट पर पुलिस चौकी लिहाजा यहां जरूर तीन पुलिस वाले दिख रहे थे। छात्राओं ने भी बताया कि कभी कभी ही पुलिस वाले अंकल दिखते हैं।
कॉलेज के पास से मनचले निकलते हैं। कई बार तो वह खुद फोन कर पुलिस बुलाते हैं। ऐसे में पुलिस का न होना बड़ी लापरवाही है।
पं. हरीओम शर्मा, स्थानीय निवासी
वह खुद स्कूल तक अपनी बच्ची को छोड़ने व लेने आती जाती हैं। ऐसी घटनाएं सुनकर वह डरने लगी हैं। पुलिस पर भरोसा नहीं रहा।
लक्ष्मी, अभिभावक
स्कूल व कॉलेजों के आसपास नजर आने वाले मनचलों पर कार्रर्वाई करना जरूरी है। प्रतिदिन स्कूलों के पास मनचले नजर आते हैं।
रेखा - अभिभावक
- मनचलों की धरपकड़ के लिए एंटी रोमियो दल के साथ थाना पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में यदि कहीं लापरवाही है तो वह स्वयं जांच करेंगे।
श्रीप्रकाश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed