फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   School children cross the road to go to school, there is a fear of accident

Jhansi News: सड़क पारकर पढ़ने जाते हैं स्कूली बच्चे, हादसे का रहता है डर

Mon, 12 May 2025 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
School children cross the road to go to school, there is a fear of accident
- स्कूल गांव की ओर बनवाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। हाईवे स्थित ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग में सड़क के दूसरी ओर प्राइमरी से लेकर जूनियर हाईस्कूल के तीन विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिनमें करीब तीन सौ से अधिक बच्चे अध्ययन हैं। इन बच्चों को सड़क पार करके स्कूल जाना पड़ता है। जिससे हमेशा हादसे का डर बना रहता है।

पांच हजार की आबादी वाले ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग में सड़क के दूसरी ओर प्राइमरी प्रथम तथा द्वितीय विद्यालय के साथ ही जूनियर हाईस्कूल खुला है। जिसमें गांव के बच्चे पढ़ने जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय सड़क के उस पार होने के कारण हमेशा खतरा बना रहता है। क्योंकि हाईवे पर बेतहाशा तरीके से वाहन दौड़ते हैं। जिनसे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। ग्राम प्रधान अतर सिंह दांगी ने बताया कि गांव का एक प्राइमरी विद्यालय का भवन जो जीर्णशीर्ण अवस्था था। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि इस प्राइमरी विद्यालय का नया भवन गांव की ओर बना दिया जाए। जिससे छोटे-छोटे बच्चे आ जा सकें। लेकिन अधिकारियों ने इस ओर कतई ध्यान न देकर पुराने विद्यालय की जगह नया भवन बना दिया। जो कि हाईवे की सड़क से नजदीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed